Punjab News: गांव रजधान के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम ओलंपियन जरमनप्रीत सिंह के नाम पर रखा जाएगा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) ने आज कहा कि हॉकी ओलंपियन जरमनप्रीत सिंह के सम्मान में उनके गांव रज धान के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर “ओलंपियन जरमनप्रीत सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल” रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। बिजली मंत्री ने कहा कि हाल ही में पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम में जरमनप्रीत सिंह के शानदार योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

Paris Olympic 2024
Paris Olympic 2024

उन्होंने कहा कि उनके हलके जंडिआला गुरु के अधीन स्थित गांव रजधान के निवासी होने के नाते जरमनप्रीत सिंह की उपलब्धि हलके और अमृतसर जिले के लिए गर्व वाली बात है।

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है

कैबिनेट मंत्री ईटीओ ने आगे कहा, “जंडिआला गुरु हलके के लिए गर्व की बात है कि भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों में से जरमनप्रीत सिंह का गांव रजधान और गुरजंट सिंह का गांव खलहिरा इसी हलके में स्थित हैं।

Government Sr. Secondary School of village Rajdhan will be named after Olympian Jarmanpreet Singh: Harbhajan Singh ETO
Government Sr. Secondary School of village Rajdhan will be named after Olympian Jarmanpreet Singh: Harbhajan Singh ETO

उन्होंने कहा कि इस हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का ग्राम तिम्मोवाल भी जंडिआला गुरु हलके के नजदीक है। इससे न केवल इस इलाके के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि इलाके के अन्य युवाओं को भी खेलों की ओर प्रेरणा मिली है।

Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024

बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पिंड रजधान में जाकर जरमनप्रीत सिंह के घर पर हॉकी स्टार खिलाड़ी और उनके परिवार, के साथ उनकी माता कुलविंदर कौर और पिता बलबीर सिंह को बधाई दी।

Punjab News: गांव रजधान के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम ओलंपियन जरमनप्रीत सिंह के नाम पर रखा जाएगा

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *