UP News: सोशल मीडिया पर योगी राज में मिल रही नौकरियों की हुई सराहना

Daily Samvad
2 Min Read
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद लखनऊ। UP News: प्रदेश में बीते साढ़े सात साल में रिकॉर्ड साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने वाली योगी सरकार (UP Government) की सराहना विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स पर भी खूब हो रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

शनिवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर हैशटैग ‘योगी मॉडल फॉर रिकॉर्ड जॉब्स’ (#YogiModel4RecordJobs) टॉप ट्रेंड में बना रहा। इस दौरान यूजर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस बात के लिए काफी तारीफ की कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव और रिश्वत के निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से युवाओं का चयन विभिन्न नौकरियों में हो रहा है।

दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी

दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी इस बात की घोषणा की थी कि अगले दो साल में प्रदेश के दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार से शुरू हुई 60 हजार से अधिक पुलिस भर्ती परीक्षा के तौर पर हो चुकी है।

रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जा रहा

बता दें कि योगी सरकार में अबतक दो करोड़ से अधिक युवाओं को विभिन्न सेक्टर में रोजगारों के साथ जोड़ा जा चुका है। प्रदेश के सभी जनपदों में सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है, जहां तमाम प्राइवेट कंपनियां युवाओं को प्लेसमेंट देने पहुंच रही हैं।

UP News: सोशल मीडिया पर योगी राज में मिल रही नौकरियों की हुई सराहना

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *