Jalandhar News: जालंधर में फर्जी इमीग्रेशन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में फर्जी दस्तावेज लगाकर सरकार से इमिग्रेशन लाइसेंस प्राप्त करने के मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक NRI के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी एनआरआई कनाडा की सिटीजनशिप होल्डर (Citizenship Holder) है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जिसकी पहचान कनाडा के रहने वाले अनमोलदीप सिंह (पहले मकसूदा, विवेकानंद पार्क) के खिलाफ पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। थाना नवी बारादरी में ये केस दर्ज किया गया है।

Canadian NRI
Canadian NRI

डीसी से हुई शिकायत पर जांच शुरू की गई

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर डीसी को एक शिकायत सौंपी की गई थी। जिसमें उक्त आरोपी के लाइसेंस की जांच करने और लाइसेंस कैंसिल करने की मांग की गई थी।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल जानकारी देते हुए
डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल जानकारी देते हुए

मामले में जांच करवाई गई और रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उक्त व्यक्ति कनाडा का रहने वाला है। जिसने भारत में इमिग्रेशन लाइसेंस लिया हुआ है। जो सरासर गैरकानूनी है। जिसके चलते केस दर्ज किया गया। बता दें कि ये शिकायत पिछले साल अप्रैल माह में दी गई थी।

लाइसेंस बनवाने के लिए पेश किए गए गलत तथ्य

दर्ज की गई एफआईआर में बताया गया है कि उक्त आरोपी कनेडियन इमिग्रेशन कंसल्टेंट नाम से बीएमसी चौक और एजीआई बिजनेस सेंटर के दूसरे फ्लोर पर एक इमिग्रेशन कंपनी चलाता है। उक्त कंपनी का मालिक अनमोलदीप सिंह है, जो कनाडा का सिटीजनशिप होल्डर है। आरोपी द्वारा सरकार को गलत तथ्य पेश कर लाइसेंस की प्राप्त किया गया है।

Jalandhar News
Jalandhar News

जिसके बाद मामले की जांच शुरू करवाई गई तो लगाए गए आरोप सही निकले। जिसके बाद मामले में डीए लीगल से सलाह लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ दिन पहले ही कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर पुलिस को सौंपी गई थी और केस दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस ने मामले में जांच के बाद तुरंत प्रभाव से केस दर्ज कर लिया।

Jalandhar News: जालंधर में फर्जी इमीग्रेशन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई, FIR दर्ज

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *