Punjab News: जालंधर-कपूरथला के बदमाश ने अमृतसर में NRI को मारी थी गोली, होटल मालिक समेत 4 गिरफ्तार, देखें VIDEO

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 766 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर/अमृतसर। Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने अमृतसर (Amritsar) में शनिवार सुबह NRI को गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान कर लिया। इसमें एक जालंधर (Jalandhar) का है, जबकि दूसरा बदमाश कपूरथला (Kapurthala) का है। पुलिस ने इस मामले में घायल NRI सुखचैन सिंह की पहली पत्नी के ससुर के अलावा 4 अन्य को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पुलिस के मुताबिक NRI सुखचैन सिंह की पहली पत्नी के मायके वालों ने हमलावरों की मदद की थी। पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो गया है कि हमला करने वाले गुरिंदर सिंह सुक्खा गरनेड निवासी कपूरथला और जालंधर निवासी गुरकीरत सिंह गुरी हैं। वहीं पुलिस ने तरनतारन निवासी जगजीत सिंह व चमकौर सिंह को गिरफ्तार किया है।

Punjab News: जालंधर-कपूरथला के बदमाश ने अमृतसर में NRI को मारी थी गोली, होटल मालिक समेत 4 गिरफ्तार, देखें VIDEO

होटल मालिक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हमलावरों की घटना से पहले व बाद में मदद की थी। वहीं एक होटल का मालिक जगदंबर अतरी व अभिलाष भास्कर को भी अरेस्ट किया है। इन्होंने हमलावरों को बिना आईडी के अपने होटल में पनाह दी थी।

पुलिस के मुताबिक NRI सुखचैन सिंह पर हमला कराने वाले उसकी पहली पत्नी के मायके वाले ही थी।अमृतसर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि ये एक पारिवारिक मामला था। पुलिस जांच में ये भी स्पष्ट हमलावरों को पैसे मृतक पत्नी के भाई ने ट्रांसफर किए थे। विदेश में बैठ मृतक पत्नी के परिवार वालों ने पूरी प्लानिंग की थी।

Punjab News: जालंधर-कपूरथला के बदमाश ने अमृतसर में NRI को मारी थी गोली, होटल मालिक समेत 4 गिरफ्तार, देखें VIDEO

पहली पत्नी के मायके वाले ने मरवाई गोली

वहीं, अमृतसर पुलिस की एक टीम मृतक पत्नी के मायके होशियारपुर स्थित टांडा पहुंची। जहां से मृतक पत्नी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा जो चार अन्य लोग गिरफ्तार किए गए हैं, वे हमलावरों की मदद करने वाले आरोपी हैं।

पुलिस ने जारी किया LOC

स्पेशल डीजीपी राजेंद्र ढोके ने बताया कि गोलियां चलाने वाला एक आरोपी जालंधर व दूसरा कपूरथला का है। दोनों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है। एक के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं, जिनमें कुछ एनडीपीएस व लड़ाई झगड़े के हैं। जबकि दूसरे के खिलाफ NDPS के मामले दर्ज हैं।

Punjab News: जालंधर-कपूरथला के बदमाश ने अमृतसर में NRI को मारी थी गोली, होटल मालिक समेत 4 गिरफ्तार, देखें VIDEO

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ LOC जारी कर दी गई है, ताकि वे विदेश भाग ना सकें। वे जिस मोटरसाइकिल पर आए थे, उसकी भी डिटेल्स पुलिस के पास उपलब्ध हो गई हैं।

पहली पत्नी ने 2022 में की थी आत्महत्या

परिवार के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि सुखचैन का अपनी पहली पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। उसकी पहली पत्नी ने 2022 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मृतक पत्नी के मायके पक्ष की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

जिसमें सुखचैन सिंह, उनके भाई व मां के खिलाफ एफआईआर हुई थी। लेकिन सुखचैन सिंह व भाई विदेश में थे। जांच के बाद सिर्फ मां के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है।

Punjab News: जालंधर-कपूरथला के बदमाश ने अमृतसर में NRI को मारी थी गोली, होटल मालिक समेत 4 गिरफ्तार, देखें VIDEO

1 साल पहले लौट आया था सुखचैन

परमजीत ने बताया कि सुखचैन अमेरिका में रहता था। अमेरिका में उसका एक भाई है। लेकिन पत्नी की आत्महत्या के बाद वह बच्चों की देखभाल के चलते करीब 1 साल से भारत में रह रहा था। बीच में वह काम के सिलसिले में कई बार अमेरिका गया।

तकरीबन एक महीने पहले उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद सुखचैन एक महीने से अमृतसर के दबुर्जी में ही रुका हुआ था। इस घटना में युवक को 2 गोलियां लगी हैं। घायल की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है, जो अमेरिका में रहता था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बादल ने शेयर की वीडियो

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया में इस घटना की वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मां और बच्चे हाथ जोड़कर युवक को छोड़ देने की गुहार लगा रहे थे। बच्चे रोते हुए कह रहे थे अंकल पापा को मत मारो। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बादल ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे से मांग की है।

5 महीने पहले दी थी धमकी

सुखचैन के परिवार ने बताया कि मृतक पत्नी के मायके वाले लगातार धमकियां दे रहे थे। 5 महीने पहले भी उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर धमकाया था। लेकिन सुखचैन इसे अनदेखा करता रहा।

फिलहाल घायल NRI का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक गोली उनके जबड़े व दूसरी बाजू में लगी है। हमलावरों ने तीन गोलियां चलाई थी, जिनमें से दो सुखचैन को लगी। तीन गोलियां चलने के बाद हमलावरों की पिस्टल अटक गई। जिसके चलते वे और गोलियां नहीं चला सके और उन्हें वहां से जाना पड़ा।

Punjab News: जालंधर-कपूरथला के बदमाश ने अमृतसर में NRI को मारी थी गोली, होटल मालिक समेत 4 गिरफ्तार, देखें VIDEO

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *