UP News: 10 दिन में 4 रोजगार मेला के माध्यम से 30 हजार रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही योगी सरकार

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 768 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मिशन रोजगार के तहत रोजगार मेला का आयोजन कर रहे हैं। अगस्त में अब तक तीन रोजगार मेला का आयोजन करने के बाद अब इसकी रफ्तार और तेज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसी क्रम में योगी सरकार (Yogi Government) आगामी दस दिनों के अंदर चार अलग-अलग जनपदों में रोजगार मेला का आयोजन करके लगभग 30 हजार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जा रही है। इसके तहत, 27 अगस्त को मैनपुरी, 28 अगस्त को अलीगढ़, एक सितंबर को मीरजापुर और 2 सितंबर को मुरादाबाद में रोजगार मेला का आयोजन प्रस्तावित है।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

नियुक्ति पत्र वितरण

इन रोजगार मेला के जरिए चारों ही जनपदों में 1-1 हजार नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया जाएगा। रोजगार मेला और नियुक्ति पत्र वितरण के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने 17 अगस्त को अंबेडकरनगर, 18 अगस्त को अयोध्या और 22 अगस्त को मुजफ्फरनगर में रोजगार मेला का आयोजन किया था, जिसके माध्यम से 17 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे।

प्रशिक्षित युवाओं को मिल रहा रोजगार

प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि रोजगार मेला के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

JOBS
JOBS

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप अन्य जनपदों में भी वृहद रोजगार मेला आयोजित करके युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रही है।

देश की 50 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही

इसी क्रम में मैनपुरी, अलीगढ़, मीरजापुर और मुरादाबाद में रोजगार मेला प्रस्तावित है। इसके माध्यम से लगभग 30 हजार रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे, जबकि 4 हजार (प्रत्येक जनपद में एक हजार) नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक जनपद में देश की 50 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो युवाओं का साक्षात्कार लेंगी और उन्हें जॉब ऑफर करेंगी।

मैनपुरी के करहल में नरसिंह इंट कॉलेज में और अलीगढ़ के गुरुकुल पब्लिक स्कूल, सोमना रोड, खैर,में रोजगार मेला का आयोजन होगा। दोनों स्थानों पर रोजगार मेला सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। शेष दोनों जनपदों में वेन्यू का निर्धारण जल्द किया जाएगा।

ग्रेजुएट हैं और नौकरी की तलाश? 5% बढ़ी फ्रेशर्स की डिमांड, जानें IT सेक्टर में जॉब पाने का आसान तरीका

17 हजार को मिला रोजगार

योगी सरकार ने अगस्त में अब तक आयोजित रोजगार मेला के माध्यम से अयोध्या और अंबेडकरनगर में 12 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए थे तो वहीं मुजफ्फरनगर में भी करीब 5 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कुल मिलाकर 6 दिनों में आयोजित तीन रोजगार मेला के जरिए सरकार ने 17 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं।

इन रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया और नौजवानों को मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन और आईटी जैसे सेक्टर में जॉब ऑफर किए गए। योगी सरकार का लक्ष्य युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी कंपनियों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का है, जिसके लिए सरकार की ओर से युवाओं के कौशल विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

युवाओं को सरकारी नौकरी

सरकार की योजना 2024 में इन रोजगार मेलों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी कंपनियों में नियोजित करने की है। योगी सरकार के प्रयासों का ही असर है कि साढ़े सात वर्षों में साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के अलावा संविदा के माध्यम से 3.75 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी से जोड़ा गया है। वहीं, दो करोड़ लोगों को निजी क्षेत्र/एमएसएमई के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

Government Job
Government Job

सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य

युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए योगी सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है। इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 अगस्त को मुजफ्फरनगर में आयोजित रोजगार मेला में कहा था कि प्रदेश सरकार अगले दो साल में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निकलने वाली सरकारी नौकरियों में यहां के युवाओं को बढ़चढ़ कर भाग लेना होगा। सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि इस समय प्रदेश में 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जबकि कई अन्य विभागों में नौकरियों के सृजन का प्रस्ताव है।

UP News: 10 दिन में 4 रोजगार मेला के माध्यम से 30 हजार रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही योगी सरकार

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *