Weather Update: पंजाब का मौसम रहेगा सुहावना, हिमाचल और उत्तराखंड में होगी बारिश, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 579 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देश के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) सक्रिय है, तो कुछ राज्यों में बारिश (Rain) न होने के कारण गर्मी, उमस और तपिश बढ़ गई है। तपिश पढ़ने से लोग परेशान हैं। तापमान बढ़ने से उमस बढ़ी है। वहीं, दिल्ली (Delhi) में हल्की बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भारी बारिश के कारण बाढ़ (Flood) जैसे हालात पैदा हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने मुंबई (Mumbai), राजस्थान (Rajasthan) और गुजरात (Gujrat) में भारी बारिश (Rain) का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली (Delhi) में रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

weather update
weather update

येलो अलर्ट जारी

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, सोमवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार के लिए येलो अलर्ट (Alert) जारी किया है। इस वजह से उन दोनों दिन हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

उत्तर प्रदेश- इन जिलों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शनिवार को कई जिलों में दिन के समय रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब दो दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। रविवार को तेज हवा चलेगी और दिन में रुक-रुक कर पानी बरसता रहेगा। दिन में धूप भी निकलेगी। वहीं यूपी के कुछ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं हैं।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

हिमाचल प्रदेश – 27 से मानसून फिर होगा सक्रिय

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मौसम को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने ताजा पूर्वानुमान जारी किए हैं। IMD के अनुसार 25 व 26 अगस्त को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने जबकि एक दो स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। जबकि 27 व 28 अगस्त को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी कर गई है।

उत्तराखंड – भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

उत्तराखंड (Uttarakhand) में अगले दो दिन भारी वर्षा से कुछ राहत के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार कही-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा के हो सकते हैं। जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की वर्षा होने का अनुमान है। रविवार और सोमवार को भारी बारिश का अनुमान नहीं है।

Weather Update
Weather Update

अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश संभव है। वहीं, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, शेष पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

weather update
weather update

पंजाब में होगी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभवाना है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज रफ्तार हवा भी चलेगी।

Weather Update: पंजाब का मौसम रहेगा सुहावना, हिमाचल और उत्तराखंड में होगी बारिश, पढ़ें मौसम का हाल

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *