America News: भारतीय मूल के डॉक्टर की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
USA Visa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। America News: विदेश से आए दिन भारतीयों के साथ हादसे होने की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर अमेरिका (United State) से सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

खबर है कि अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान डॉ रमेश बाबू पेरामसेटी के रूप में हुई है जोकि आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तिरुपति जिले का रहने वाला था।

File Photo Of Dr. Ramesh Babu
File Photo Of Dr. Ramesh Babu

वह अलबामा (Alabama) के टस्कालूसा (Tuscaloosa) में थे, शुक्रवार को उनके ऊपर फायरिंग की गई। गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। रमेश बाबू अमेरिका में अपनी अलग पहचान बना चुके थे, इन्होंने स्थानीय डॉक्टरों की मदद से क्रिमसन नेटवर्क की स्थापना की थी और कई अस्पतालों का संचालन किया।

1986 में किया था ग्रेजुएशन

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान था। क्रिमसन केयर नेटवर्क टीम ने उनकी मौत की पुष्टि की है। पेरामसेटी ने मेडिकल कॉलेज ऑफ विस्कॉन्सिन और श्री वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज से 1986 में ग्रेजुएशन किया था। उनकी विशेषता आपातकालीन चिकित्सा और पारिवारिक चिकित्सा में थी और वे डिप्लोमा इन चाइल्ड हेल्थ (डीसीएच) रीजनल मेडिकल सेंटर से भी जुड़े हुए थे।

America News: भारतीय मूल के डॉक्टर की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *