Punjab News: पंजाब के इस गुरुद्वारा साहिब में व्यक्ति की घिनौनी हरकत, संगत में भारी रोष

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना के गुरुद्वारा में शरारती तत्वों द्वारा एक घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया है जिससे संगत में भारी रोष है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के ऐतिहासिक तीर्थस्थल गुरुद्वारा मंजी साहिब आलमगीर के गुरु के लंगर हॉल में एक शरारती तत्व द्वारा दाल की बाल्टी में मांस डाला गया है।

Punjab News: पंजाब के इस गुरुद्वारा साहिब में व्यक्ति की घिनौनी हरकत, संगत में भारी रोष
Punjab News

इस संबंध में शिरोमणि कमेटी (SGPC) के सदस्यों समेत प्रबंधन कमेटी ने बताया कि 23 तारीख को रात करीब साढ़े नौ बजे एक व्यक्ति लंगर हॉल में आया और उसने सेवादार से कहा कि उसे अस्पताल में मरीज के लिए खाना लेकर जाना है, लेकिन किसी कारण वह नहीं जा सका इसलिए वह दाल को लंगर परोस दे।

डोलू को दाल के साथ लंगर वाली बाल्टी में डाल दिया

इसके बाद सेवादार ने उसने डोलू को दाल के साथ लंगर वाली बाल्टी में डाल दिया, जब उसने उस डोलू को लंगर वाली बाल्टी में डाला तो सेवादार ने देखा कि उसमें मांस है, जिसके बाद सेवादार ने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

यह बहुत ही निंदनीय घटना

इस संबंध में शिरोमणि कमेटी सदस्य एवं गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे शरारती तत्व हो सकते हैं, वहीं शिरोमणि कमेटी के सदस्यों ने सरकार से इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की मांग की है।

Punjab News: पंजाब के इस गुरुद्वारा साहिब में व्यक्ति की घिनौनी हरकत, संगत में भारी रोष

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *