Varanasi News: योगी सरकार युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए पूर्वांचल में लेकर आ रही राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कम्पनियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, वाराणसी। Varanasi News: मिशन रोजगार के तहत मंगलवार को वाराणसी (Varanasi) में वृहद रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस रोजगार मेले में युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। योगी सरकार (Yogi Government) युवाओं को उनके टैलेंट के मुताबिक नौकरी दिलाने के लिए राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को पूर्वांचल तक लेकर आ रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी में 27 अगस्त को लगने वाले रोजगार मेले में मंगलवार को भी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन कराके अभ्यर्थी मेले में सम्मिलित हो सकते हैं।

JOBS
JOBS

9 से अधिक कम्पनियां लेंगी हिस्सा

योगी सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन करा रही है। वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में 9 से अधिक बहुराष्ट्रीय व राष्ट्रीय कंपनियां प्रतिभाग करेगी। जिसमें भारत सरकार की उपक्रम स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर युवाओं को देश-विदेश में नौकरी पाने का मौका प्रदान करेगी।

इसके अलावा क्यूस कॉर्प लिमिटेड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, जनकल्याण ट्रस्ट, गुडविल इंडिया मैनेजमेंट कंपनी ऑफ़ ग्रुप, खेतिहर ऑर्गेनिक सलूशन,गीगा कॉर्पसोल, कहरवार एडुकेयर आदि कंपनी शामिल है। मेला प्रभारी ने बताया कि पोर्टल पर लगभग 200 युवाओं ने रोज़गार मेले में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण करा लिया है। आज ये संख्या और बढ़ने की पूरी सम्भावना है।

मंगलवार को भी पंजीकरण करा सकते हैं अभ्यर्थी

रोजगार मेला प्रभारी ने बताया कि आज मंगलवार को आयोजित होने वाले रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराना आवश्यक है l मेले के आयोजन वाले दिन मंगलवार को भी पंजीकरण करके रोजगार मेले में सम्मिलित हुआ जा सकता है।

Varanasi News: योगी सरकार युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए पूर्वांचल में लेकर आ रही राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कम्पनियां

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *