Emergency Movie: फिल्म इमरजेंसी को लेकर बढ़ी मुश्किलें, SGPC ने कंगना और फिल्म निर्माता को भेजा नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
Emergency Film
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 203 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, पंजाब। Emergency Movie: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने सिखों के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘इमरजेंसी’ (Emergency) फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसके साथ ही उनसे सिख विरोधी भावनाओं वाले आपत्तिजनक दृश्यों को काटने को कहा है। वहीं कंगना रनौत समेत फिल्म के निर्माताओं से ट्रेलर को सार्वजनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने और सिख समुदाय से लिखित माफी मांगने को कहा गया है।

Punjab News
Punjab News

शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि जैसे ही कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म का मामला संज्ञान में आया, सिख संगठन ने सिख भावनाओं को व्यक्त करते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशानुसार कंगना रनौत समेत इस फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है। फिल्म इमरजेंसी के ट्रेलर रिलीज के बाद कई सिख विरोधी दृश्य सामने आए हैं, जिससे सिख समुदाय की भावनाओं को गहरा ठेस पहुंचा है।

Emergency Movie: फिल्म इमरजेंसी को लेकर बढ़ी मुश्किलें, SGPC ने कंगना और फिल्म निर्माता को भेजा नोटिस

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *