Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेसी नेता की 10 और शराब कारोबारी की 1 अवैध दुकान सील, कुबेर बिल्डर्स के मालिक और आर्कीटैक्ट पर कार्रवाई की तैयारी

Daily Samvad
3 Min Read
Gautam-Jain-IAS
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके (Jalandhar) में अवैध रूप से काटी जा रही कालोनियों के खिलाफ नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच (Building Branch) की टीम ने कुबेर बिल्डर्स (Kuber Builders) की अवैध कालोनी में रोक के बावजूद बन रही इमारतों के कारण बिल्डर्स और आर्कीटैक्ट के खिलाफ एक्शन लेने जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसके साथ ही लद्देवाली (Ladhewali) और नंगलशामां (Nangalshaman) में कांग्रेस के एक नेता और पूर्व कौंसलर की 10 दुकानों को सील कर दिया गया। उक्त नेता द्वारा अवैध रूप से दुकानें बनाई जा रही है। जिससे सरकार को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा था।

Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेसी नेता की 10 और शराब कारोबारी की 1 अवैध दुकान सील, कुबेर बिल्डर्स के मालिक और आर्कीटैक्ट पर कार्रवाई की तैयारी
MCJ-Jalandhar

कुबेर बिल्डर्स के मालिक और आर्किटैक्ट के खिलाफ कार्ऱवाई

नगर निगम की टीम ने नंगलशामां में कुबेर बिल्डर्स के मालिक और आर्किटैक्ट के खिलाफ कार्ऱवाई की तैयारी की है। क्योंकि कुबेर बिल्डर्स के मालिक ने अवैध कालोनी का काम नहीं रोका है। बल्कि वहां विला बना रहा है। इसके आर्किटैक्ट पर भी कार्ऱवाई होगी, क्योंकि आर्किटैक्ट की देखरेख में अवैध कालोनी काटी गई और वहां विला बनाए जा रहे हैं।

शराब कारोबारी की अवैध दुकान सील

नगर निगम के एटीपी और उनकी टीम ने शराब कारोबारी शिव सहगल द्वारा अवैध रूप से बनाई गई दुकानों पर भी कार्ऱवाई की है। रेलवे रोड पर नवां जमाना अखबार के पास शराब कारोबारी ने अवैध रूप से कई दुकानें बनाई हैं। जिसका न तो नक्शा पास और न ही कोई सीएलयू है। जिससे दुकान सील कर दी गई।

Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेसी नेता की 10 और शराब कारोबारी की 1 अवैध दुकान सील, कुबेर बिल्डर्स के मालिक और आर्कीटैक्ट पर कार्रवाई की तैयारी
FILE PHOTO

वहीं, लद्देवाली और नंगलशामां इलाके में कांग्रेसी नेता की अवैध कालोनी की दुकानों को सील की गई है। ये दुकानें सड़क किनारे थी। इन दुकानों को कोई नक्शा और सीएलयू नहीं है। जिससे सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा है।

जौहलां पिंड को जाती रोड पर 25 अवैध दुकानें

उधर, होशियारपुर रोड पर जौहलां पिंड को जाती रोड किनारे अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण शुरू किया गया है। उक्त कालोनाइजर ने नगर निगम एप्रूव्ड का बोर्ड लगाकर लोगों को भ्रमित किया है। उक्त कालोनी में कामर्शियल नक्शा पास ही नहीं है। सड़क किनारे करीब 25 से ज्यादा दुकानें बनाई जा रही है।

Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेसी नेता की 10 और शराब कारोबारी की 1 अवैध दुकान सील, कुबेर बिल्डर्स के मालिक और आर्कीटैक्ट पर कार्रवाई की तैयारी

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *