Jalandhar News: जालंधर का कबाड़ी एक झटके में बन गया करोड़पति, मिले 2.50 करोड़ रुपए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) जिले के एक कबाड़ी (Junk Dealer From Jalandhar) की 2.50 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। उक्त कबाड़ी ने अपने पत्नी के नाम से लॉटरी (Lottery) की टिकट 500 रुपए में खरीदी थी। यह लॉटरी (Lottery) राखी (Rakhi)के मौके पर राखी बंपर (Rakhi Bumper) के रूप में उसने खरीदी था।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पंजाब (Punjab) में जालंधर (Jalandhar) जिले के कस्बा आदमपुर (Admapur) में एक बुजुर्ग कबाड़ी की ढ़ाई करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। 67 वर्षीय प्रीतम लाल जग्गी कबाड़ी का काम करते हैं और पिछले 50 सालों से लॉटरी का टिकट खरीद रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी की कभी ना कभी तो उनकी किस्मत चमकेगी।

Junk Dealer From Jalandhar
Junk Dealer From Jalandhar

पिछले 50 सालों से टिकट खरीद रहे

प्रीतम बताते हैं कि उन्हें अखबार में देखकर पता चला की उनकी लॉटरी लग गई है। हालांकि उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद जब लॉटरी बेचने वाली एजेंसी का उन्हें फोन आया तो तब उन्हें इस बात पर विश्वास हुआ।

आदमपुर निवासी प्रीतम ने बताया की वो पिछले 50 सालों से टिकट खरीद रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने लॉटरी का टिकट शहर से आए सेवक नाम के व्यक्ति से खरीदा था। ये टिकट उन्होंने अपने नाम से नहीं बल्कि अपनी पत्नी अनीता जग्गी उर्फ बबली के नाम से खरीदा था। जिसका टिकट नंबर 452749 था।

यकीन नहीं हुआ कि मेरी लॉटरी निकली

रविवार को सुबह जब उन्होंने अखबार पढ़ा तो तब पता चला कि उनकी लॉटरी निकल चुकी है। प्रीतम ने कहा- मुझे पहले यकीन नहीं हुआ कि मेरी लॉटरी निकली है, मगर फिर मुझे शहर से लॉटरी बेचने वाली एजेंसी का फोन आया। जिसके बाद मुझे यकीन हुआ की मेरी सच में लॉटरी लग गई है।

Junk Dealer From Jalandhar
Junk Dealer From Jalandhar

ये खबर सुनते ही वो खुशी से झूम उठे जब उन्होंने ये खबर अपने परिवार को सुनाई तो पूरा परिवार भी काफी खुश हुआ। प्रीतम ने जानकारी देते हुए बताया की वो लॉटरी सिर्फ एक ही एजेंसी से नहीं खरीदते थे बल्कि जहां से मिल जाए वो वहीं से लॉटरी खरीद लेते थे।

राखी बंपर लॉटरी खरीदी

इस बार उन्होंने जो राखी बंपर लॉटरी खरीदी थी उसकी कीमत 500 रुपए थी और उसका विनिंग अमाउंट ढाई करोड़ रुपए था। प्रीतम कहते हैं कि पैसा मिलने पर वो पूरी रकम का करीब 25 प्रतिशत पैसा सामाजिक कार्यों में लगाएंगे।

Jalandhar News: जालंधर का कबाड़ी एक झटके में बन गया करोड़पति, मिले 2.50 करोड़ रुपए

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *