Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में छात्रों का प्रोटेस्ट मार्च; तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, कोलकाता। Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता (Kolkata) में 8-9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के विरोध में मंगलवार को छात्र और मजदूर संगठन रैली निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

नबन्ना अभिजान मार्च निकाल रहे पश्चिम बंग छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। पश्चिम बंगाल छात्र समाज नामक संगठन के बैनर तले यह अभियान किया जा रहा है।

पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया

दूसरी तरफ राज्य प्रशासन ने इसे रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा से लगे संतरागाछी में बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसूगैस के गोले भी छोड़े गए।

Kolkata Rape-Murder Case
Kolkata Rape-Murder Case

नबन्ना पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय है, जहां मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर बैठते हैं। प्रदर्शनकारियों की रैली दोपहर करीब 12:45 बजे शुरू हुई। पुलिस की कार्रवाई में दर्जनों प्रदर्शकारियों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने हिंसा का हवाला देते हुए रैली को गैरकानूनी बताया है।

Kolkata Rape-Murder Case
Kolkata Rape-Murder Case

नबन्ना मार्च को रोकने के लिए कोलकाता व हावड़ा को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है। हावड़ा में स्थित राज्य सचिवालय नवान्न व आसपास 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए नवान्न आने वाले सभी रास्तों (एंट्री) प्वाइंट्स पर पुलिस ने पहले ही मजबूत बैरिकेड्स लगा दिए हैं।

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

ਪੰਜਾਬ 'ਚ AAP ਦੇ MLA ਨੇ  ਆਪਣਾ ਹੀ ਰੱਖਿਆ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਤੋੜਿਆ | Daily Samvad Punjabi



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *