Punjab Weather Update: पंजाब के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, चंडीगढ़ में भी बदला मौसम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में आज से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है और 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) का मानना ​​है कि लंबे समय से निष्क्रिय मानसून आज सक्रिय हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

आज पठानकोट (Pathankot), गुरदासपुर और होशियारपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मानसा और बठिंडा में भी बारिश होने की संभावना है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

वहीं चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम काफी सुहावना हो गया है। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था।

बारिश की संभावना

इसी तरह न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (मंगलवार) भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। लेकिन 30 अगस्त से 1 सितंबर तक अच्छी बारिश की संभावना है।

Punjab Weather Update: पंजाब के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, चंडीगढ़ में भी बदला मौसम

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *