Telegram Banned: क्या भारत में बैन होगा टेलीग्राम? जानिए क्या है पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
social media
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Telegram Banned: टेलीग्राम (Telegram) के प्रमुख पावेल दुरोव (Pavel Durov) को पेरिस (Paris) में गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार भी सर्तक हो गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में मशहूर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

कहा जा रहा है कि भारत सरकार आपराधिक गतिविधियों के लिए टेलीग्राम की जांच कर रही है। इनमें रंगदारी और जुआ जैसे मामले शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक अगर जांच के नतीजों में इन मामलों की पुष्टि होती है तो सरकार इस मैसेजिंग ऐप पर प्रतिबंध लगा सकती है।

Pavel Durov, CEO Of Telegram
Pavel Durov, CEO Of Telegram

टेलीग्राम के सीईओ दुरोव को पेरिस हवाई अड्डे पर एक गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए हिरासत में लिया गया। आरोप है कि उनके मंच का इस्तेमाल काले धन को सफेद करने और ड्रग तस्करी जैसे अपराधों के लिए किया गया था।

भारत में करीब 5 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर्स

भारत में यह जांच गृह मंत्रालय और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत काम करने वाली एजेंसी Indian Cybercrime Coordination Centre (I4C) शुरू कर सकती है। Telegram के भारत में करीब 5 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर्स हैं, ऐसे में पता चलता है कि इसका इस्तेमाल बड़े स्तर पर किया जाता है।

Telegram Banned: क्या भारत में बैन होगा टेलीग्राम? जानिए क्या है पूरा मामला

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *