Punjab News: पंजाब के खाद्य मंत्री ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से की मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एफ.सी.आई. के पास चावल की डिलीवरी के लिए कवर स्टोरेज स्पेस की भारी कमी के मुद्दे को उठाते हुए, आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस बैठक के दौरान कटारूचक ने केंद्रीय मंत्री को अवगत किया कि राज्य में चावल के भंडारण के लिए जगह की भारी कमी है और पिछले 5 महीनों से (24 अप्रैल से) राज्य से केवल 3-4 लाख मीट्रिक टन चावल की सीमित आवाजाही के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

185-190 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी

अधिक जानकारी देते हुए कटारूचक ने कहा कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि 1 अक्टूबर से खरीफ मार्केटिंग सीजन (के.एम.एस.)-2024 शुरू होने वाला है, इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने की आवश्यकता है, और इस सीजन के दौरान लगभग 185-190 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी ।

धान की निर्विघ्न खरीद प्रभावित हो सकती

उन्होंने इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान करने पर जोर दिया, क्योंकि पंजाब के राइस मिलर्स में जगह की कमी के कारण उत्पन्न हो रही समस्या से पहले ही चिंता बढ़ रही है और इससे सीजन के दौरान धान की निर्विघ्न खरीद प्रभावित हो सकती है।

Punjab News: पंजाब के खाद्य मंत्री ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से की मुलाकात

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *