Canada News: कनाडा सरकार का पंजाबियों को एक और बड़ा झटका, नहीं मिलेगा अब वर्क परमिट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा सरकार (Canada Government) लगातार भारतीयों को झटके दे रही है जिसका सीधा असर छात्रों पर पड़ रहा है। इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा (Canada) की ट्रुडो सरकार ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा में अब विजिटर वीजा (Visitor Visa) पर आने वाले लोगों को वर्क परमिट नहीं मिलेगा। यह नया फैसला 28 अगस्त से लागू हो गया है। पहले विजिटर या टूरिस्ट वीजा (Tourist Visa) पर आने वाले लोगों को कनाडा में रहकर ही वर्क परमिट मिलता था, लेकिन अब यह सुविधा बंद कर दी गई है।

Canada Work Permit
Canada Work Permit News

बता दे कि यह विशेष सुविधा IRCC द्वारा अगस्त 2020 में उन पर्यटकों की सहायता के लिए शुरू की गई थी जो COVID-19 महामारी से संबंधित यात्रा प्रतिबंधों के कारण देश छोड़ने में असमर्थ थे। नीति के तहत, कनाडा आने वाले यात्री देश छोड़े बिना वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Justin Trudeau, Prime Minister, Canada
Justin Trudeau, Prime Minister, Canada

इसके अलावा, विदेशी नागरिक जिनके पास पिछले 12 महीनों में वर्क परमिट है, लेकिन जिन्होंने कनाडा में अपनी स्थिति को “विजिटर” में बदल लिया है, वे अपने नए वर्क परमिट आवेदन पर निर्णय की प्रतीक्षा करते हुए कानूनी रूप से कनाडा में रह सकते हैं।

28 फरवरी, 2025 को होनी थी समाप्त

शुरू में यह पॉलिसी 28 फरवरी, 2025 को समाप्त होने वाली थी। हालाँकि, आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा का कहना है कि आईआरसीसी “कनाडा में अस्थायी निवासियों की संख्या पर लगाम लगाने और आव्रजन प्रणाली की अखंडता को बनाए रखने के प्रयासों के तहत नीति को समाप्त कर रहा है”। वहीं विभाग का कहना है कि नीति के तहत 28 अगस्त से पहले जमा किए गए आवेदनों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Canada News: कनाडा सरकार का पंजाबियों को एक और बड़ा झटका, नहीं मिलेगा अब वर्क परमिट

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *