Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने जनता दरबार लगा लोगों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को सुलझाने के दिए निर्देश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। लोगों से मिलने के साथ ही उनकी समस्याएं हल करवाने के लिए आपकी सरकार- आपके दुवार कार्यक्रम आयोजित कर मौके पर ही सरकारी अधिकारियों को लोगों की समस्याएं हल करने के निर्देश भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसी कड़ी में विधायक श्री अरोड़ा ने आज भगवान श्री वाल्मीकि आश्रम (Shri Valmiki Ashram) अली मोहल्ला में जनता दरबार लगा कर 350 से अधिक लोगों लोगो की समस्याएं सुन मौके पर ही हल करवाया गया।

MLA Raman Arora held a public hearing and listened to people's problems and directed officials to solve them
MLA Raman Arora held a public hearing and listened to people’s problems and directed officials to solve them

लोगों को सुविधा कैंपों के बारे में बताया

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में काम कर रही पंजाब सरकार पहले दिन से ही इस बात पर जोर दे रही है कि पिछली सरकारों में अनदेखी का शिकार रहे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनके द्वार पर ही सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इसके लिए समय-समय पर जनता दरबार सुविधा कैंप लगाए जा रहे हैं।

MLA Raman Arora held a public hearing and listened to people's problems and directed officials to solve them
MLA Raman Arora held a public hearing and listened to people’s problems and directed officials to solve them

जनता दरबार कार्यक्रम के फायदे बताए

विधायक ने कहा कि एक जन प्रतिनिधि होने के नाते वह खुद भी पूरा शेड्यूल बनाकर केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत आते सभी वार्डों में जनता दरबार लगा रहे हैं ताकि अगर कहीं अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों द्वारा लोगों की शिकायतों की अनदेखी की जा रही है तो उसे वह दूर करवा सकें।

MLA Raman Arora held a public hearing and listened to people's problems and directed officials to solve them
MLA Raman Arora held a public hearing and listened to people’s problems and directed officials to solve them

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान जहां पहले बहुत से लोगों की शिकायतें सामने आती थीं, वहीं अब शिकायतों का सिलसिला कम हो गया है। जागरूक लोग अपने घरों के समीप ही जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग रखने लगे हैं।

MLA Raman Arora held a public hearing and listened to people's problems and directed officials to solve them
MLA Raman Arora held a public hearing and listened to people’s problems and directed officials to solve them

विधायक के साथ यह लोग मौजूद रहे

इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ हनी भाटिया, वार्ड इंचार्ज जतिन गुलाटी, एस के कल्याण, सूरज, संदीप पाहवा व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *