Jalandhar News: जालंधर की इन मिठाई की दुकानों में बसी ‘घोटालों’ की मिठास, अफसरों ने बनवा दिया अवैध इमारत का ‘किला’ खास

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के अफसरों की कार्रवाई कमाल की है। स्लम इलाके में कहीं छोटी सी दुकान अगर बन रही है तो उसे सील करने और गिराने के लिए पूरी टीम लेकर पहुंच जाएंगे, लेकिन शहर के मेन रोड पर अवैध रूप से बनी दो मंजिला मिठाई के शोरूम इन्हें नजर नहीं आता।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मामला प्रताप बाग (Pratap Bagh) के पास स्थित धन धन गुरु रामदास स्वीट शाप (Dhan Dhan Guru Ramdas Sweet Shop) का है। यहां अवैध रूप से कई दुकानों को तोड़कर एक कर के शोरूम बना दिया गया है। यही नहीं, नगर निगम के अधिकारियों की सांठगांठ से दो मंजिला अवैध मिठाईयों का शोरूम तैयार हो गया, लेकिन इंस्पैक्टर से लेकर एमटीपी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

Jalandhar News: जालंधर की इन मिठाई की दुकानों में बसी 'घोटालों' की मिठास, अफसरों ने बनवा दिया अवैध इमारत का 'किला' खास

मंत्री की फोटो के सहारे अवैध निर्माण

जानकारी के मुताबिक धन धन रामदास स्वीट शाप (Dhan Dhan Guru Ramdas Sweet Shop) के मालिक ने सोशल मीडिया में स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह (Balkar Singh) के साथ अपनी फोटो पोस्ट कर के अफसरों पर रौब जमाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी मंत्री के साथ बहुत करीबी का रिश्ता है, लेकिन जानकार बताते हैं ऐसा कुछ नहीं है।

क्रिमिका स्वीट ने बरामदा ही निगल लिया

कुछ ऐसा ही हाल नगर निगम के मुख्यालय के पास का है। यहां सुपर क्रिमिका स्वीट (Super cremica sweets) ने तो पूरे बरामदे ही निगल लिया है। किसी जमाने में सी छोटी सी दुकान होती थी, आज सुपर क्रिमिका स्वीट (Super cremica sweets) के मालिक ने सभी बरामदे को कब्जे में लेकर नई इमारत खड़ी कर दी। आज तक इस इमारत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Jalandhar News: जालंधर की इन मिठाई की दुकानों में बसी 'घोटालों' की मिठास, अफसरों ने बनवा दिया अवैध इमारत का 'किला' खास

नगर निगम के सूत्र बताते हैं कि अवैध रूप से बनी सुपर क्रिमिका स्वीट और धन धन गुरु रामदास स्वीट के मालिक विधायक और मंत्री का नाम लेकर अफसरों पर रौब जमाते हैं। जिससे इनकी अवैध इमारतों पर कोई एक्शन नहीं हो रहा है। जबकि शहर में छोटी सी दुकान को सील कर दिया जाता है।

हैरानी की बात तो यह है कि इन दो इअवैध इमारतों के बाहर रात 8 बजे से लेकर 12 बजे तक भयंकर जाम लगता है, लेकिन जालंधर पुलिस इन इमारतों के मालिकों पर न तो कोई कार्ऱवाई कर रहे हैं और न ही सड़क पर खड़ी गाड़ी का चालान करते हैं। यही नहीं, फुटपाथ पर गरीबों की रेहड़ी उठाने वाली पुलिस इन हलवाइयों पर पूरी तरह से मेहरबान है।

Jalandhar News: जालंधर की इन मिठाई की दुकानों में बसी 'घोटालों' की मिठास, अफसरों ने बनवा दिया अवैध इमारत का 'किला' खास

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *