Passport Seva Down: पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो पढ़े ये खबर, आज से 5 दिनों तक बंद रहेगी सेवा, जाने कारण

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Passport Seva Down: अगर आप हाल ही में पासपोर्ट (Passport) के लिए आवेदन करने या अपने पासपोर्ट में कोई बदलाव कराने के लिए इंतजार कर रहे थे तो अब आपको 5 दिन इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

दरअसल, हाल ही में पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक मैसेज आया है जिसमें जानकारी दी गई है कि 29 अगस्त 2024 यानी आज से 2 सितंबर 2024 तक देशभर में पासपोर्ट सेवाएं बंद रहेंगी।

5 दिनों के लिए सेवाएं बंद रहेंगी

पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, तकनीकी रखरखाव के कारण देशभर में 5 दिनों के लिए सेवाएं बंद रहेंगी। पासपोर्ट सेवा वेबसाइट 29 सितंबर 2024 रात 8 बजे से 2 सितंबर 2024 सुबह 6 बजे तक काम नहीं करेगी।

Passport Seva Down
Passport Seva Down

पासपोर्ट सेवा ने अपने ट्वीट में और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी उल्लेख किया है कि पासपोर्ट संबंधी सभी सेवाएं सभी नागरिकों, MEA/RPO/BOI/ISP/DOP और पुलिस अधिकारियों के लिए भी बंद रहेंगी। जिन लोगों के पास पहले से ही 30 अगस्त, 2024 के लिए अपॉइंटमेंट है, उनकी अपॉइंटमेंट को पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *