Passport के बिना विदेश यात्रा कैसे करें? Seaman Book और CDC से वीजा के बिना यात्रा का तरीका जानें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 07 May 2025

Seaman Book: आमतौर पर विदेश जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है, लेकिन एक ऐसा दस्तावेज भी है, जिससे बिना पासपोर्ट और वीजा के अंतरराष्ट्रीय यात्रा की जा सकती है। इस दस्तावेज का नाम “सीमैन बुक” (Seaman Book) है।

यह भी पढ़ें: Hidden Camera In Girls Hostel Washroom: कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट में मिला हिडन कैमरा, कई फोटो और वीडियोज लीक, मचा हड़कंप

Seaman Book क्या है?

सीमैन बुक (Seaman Book) एक ऑफिशियल दस्तावेज है जो समुद्र में काम करने वाले लोगों के लिए जारी किया जाता है। यह मर्चेंट नेवी के कर्मचारियों, क्रूज लाइन के स्टाफ, और मछली पकड़ने वाले जहाजों के कर्मचारियों के लिए होता है। जैसे एक आम यात्री के लिए पासपोर्ट जरूरी है, वैसे ही समुद्र में काम करने वालों के लिए सीमैन बुक पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज होती है।

सीमैन बुक में क्या जानकारी होती है?

Passport के बिना विदेश यात्रा कैसे करें? Seaman Book और CDC से वीजा के बिना यात्रा का तरीका जानें

सीमैन बुक में व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता जैसी जानकारी होती है। इसके अलावा, इसमें कर्मचारी की नौकरी से जुड़ी जानकारी जैसे उनकी शैक्षणिक योग्यता, उनका पद, जिस जहाज पर वे काम कर रहे हैं, और यात्रा की अवधि भी दर्ज होती है। यह दस्तावेज समुद्र में काम करने वालों के लिए ग्लोबल स्तर पर पहचान पत्र की तरह होता है और विदेशी बंदरगाहों पर उनकी पहचान को प्रमाणित करता है।

क्या सीमैन बुक हवाई अड्डे पर मान्य होती है?

सीमैन बुक हवाई अड्डे पर उन लोगों के लिए मान्य होती है जो मर्चेंट नेवी, क्रूज लाइन, या दूसरे समुद्री नौकाओं पर काम करते हैं और ड्यूटी पर जाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। हालांकि, इन्हें हवाई अड्डे पर “Continuous Discharge Certificate (CDC)” भी दिखाना होता है, जिसे “Seafarer Identification Card” भी कहा जाता है।

सीमैन बुक और CDC दस्तावेज के साथ मर्चेंट नेवी के कर्मचारी, क्रूज स्टाफ और दूसरे समुद्री कर्मचारी कई देशों के बीच यात्रा कर सकते हैं, और इन्हें ट्रांज़िट वीजा की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर यात्रा पर्सनल कारणों से है और काम से जुड़ी नहीं है, तो यात्री को नॉर्मल पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *