Punjab Weather Update: पंजाब में रुक-रुक कर हो रही बारिश, अलर्ट जारी; जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 226 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में बारिश को लेकर फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। कल प्रदेश के कई शहरों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। लेकिन आज एक बार फिर मानसून सुस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पिछले एक सप्ताह में राज्य में अच्छी बारिश हुई है। पंजाब के 5 जिलों पठानकोट (Pathankot), गुरदासपुर (Gurdaspur), होशियारपुर (Hoshiarpur), फतेहगढ़ साहिब, रुनगर और एसएएस नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पूरे सीजन में मानसून सुस्त रहा है, लेकिन पिछले हफ्ते से राज्य में भारी बारिश हो रही है।

पूरे सीजन की सबसे कम बारिश

22 से 28 अगस्त तक पंजाब में 33.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 18 फीसदी ज्यादा है। जबकि 1 जून से 28 अगस्त तक पूरे सीजन के दौरान पंजाब में सिर्फ 250.1 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 29 फीसदी कम है। यह पूरे सीजन की सबसे कम बारिश है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय होने से दो दिन से बारिश हो रही है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे गिर गया। इसके साथ ही तापमान अब 30 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और शुक्रवार को चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Punjab Weather Update: पंजाब में रुक-रुक कर हो रही बारिश, अलर्ट जारी; जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *