Jalandhar News: जालंधर में अवैध कालोनी पर चली डिच, अवैध बनी 16 दुकानों पर भी कार्रवाई

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की टीम ने आज शहर के अलग अलग दो जगहों पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने दो एकड़ में काटी गई अवैध कालोनी में डिच चला दी। वहां की दीवारें और रोड खोद दी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain) के आदेश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने ये कार्रवाई की। सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि गुरुद्वारा तप स्थान संत बाबा कपूर सिंह जी के नजदीक दो एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी गई थी, शिकायत के बाद यहां डिच चलाई गई है।

अवैध कालोनी पर लाइव एक्शन, देखें

अवैध रूप दुकानों का काम रुकवाया

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि उक्त कालोनी की सभी सड़कें और सीवजे को उखाड़ दिया गया है। इसके साथ ही दीवारें तोड़ दी गई है। इसके अलावा निगम टीम ने अवैध रूप से बन रही दुकानों का काम रुकवाया है।

नगर निगम की टीम ने ओल्ड फगवाड़ा रोड पर अवैध रूप से बन रही 16 दुकानों का काम रोक दिया है। सुखदेव वशिष्ठ के मुताबिक इन दुकानों को पहले से ही नोटिस जारी किया गया था।

नाजायज कालोनी पर चली डिच, दुकानों पर भी एक्शन

ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਨਾਜਾਇਜ ਕਾਲੋਨੀ ਪਰ ਐਕਸ਼ਨ, ਚੱਲਿਆ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ, 16 ਦੁਕਾਨਾਂ ਉੱਤੇ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ | Daily Samvad Punjabi




728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *