Jalandhar News: जालंधर की इस मंडी में चली गोलियां, इलाके में फैली दहशत

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर (Jalandhar) से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर की मकसूदां मंडी में गोलियां चली है जिसके बाद वहां दहशत का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर की मकसूदां मंडी से गाड़ी में सामान भरकर जा रहे चालक से कार सवार युवकों ने लूट की कोशिश की। लुटेरे वारदात में नाकाम हुए तो जाते समय गाड़ी चालक को हाथ में गोली मार गए।

Firing
Firing

घायल अस्पताल में भर्ती

घायल गाड़ी चालक ऊधम सिंह को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऊधम सिंह निवासी कालिया कालोनी गाड़ी चलाता है। वह मकसूदा सब्जी मंडी में गाड़ी भरने के बाद सामान लेकर जा रहा था। तभी इंडिका कार में चार युवक आए जिन्होंने उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी।

पिस्तौल दिखाकर लूट का प्रयास किया

सभी ने ऊधम सिंह को पिस्तौल दिखाकर लूट का प्रयास किया। गाड़ी चालक ने लुटेरों की पिस्तौल छीननी चाही तो उन्होंने गोली चला दी जो ऊधम के हाथ में लगी। लुटेरे गोली चलाकर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई है मामले की जांच की जा रही है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *