Jalandhar News: जालंधर में पूर्व पार्षद के घर नौकरानी ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला शव

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में कांग्रेस के पूर्व पार्षद के घर उस समय हड़कंप मच गया जब उनके घर काम करने वाली लड़की ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में शिव विहार के पास एक कांग्रेस के पूर्व पार्षद रोहन सहगल के घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोढ़ल नगर की रहने वाली निकिता के रूप में हुई है।

मृतका लखनऊ की रहने वाली

बताया जा रहा है कि मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है। लड़की का परिवार यूपी में ही रहता है और वह अपनी बुआ के पास जालंधर में रहती थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

मौके से मिली प्रेगनेंसी स्ट्रिप

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार ने बताया कि जब पर निकिता का शव बरामद हुआ, वहां से एक प्रेगनेंसी स्ट्रिप भी बरामद की गई है। लड़की की उम्र करीब 22 साल है जो एक बुजुर्ग महिला की देखरेख करती थी।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *