Punjab Vigilance: रिश्वत लेता सेवा केंद्र का कंप्यूटर ऑपरेटर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बठिंडा जिले के बल्लुआना स्थित सेवा केंद्र में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर लाभप्रीत सिंह को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह निवासी बल्लुआना, जिला बठिंडा द्वारा दर्ज कराए गए बयान और रिकॉर्डिंग के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके आरोप लगाया कि उक्त कंप्यूटर ऑपरेटर ने उसके चाचा की मृत्यु का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उसकी मदद करने के बदले 12,000 रुपये की मांग की थी। इस मांग को लेकर हुई बातचीत को शिकायतकर्ता द्वारा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया, जिसे सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया गया।

लाभप्रीत सिंह को रंगे हाथों पकड़ा

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज की टीम ने उक्त आरोपी लाभप्रीत सिंह को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पाया गया, लेकिन वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

बस स्टॉप के पास से काबू कर लिया

विजिलेंस ब्यूरो की टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपी को बठिंडा-श्री मुक्तसर साहिब रोड पर स्थित किली निहाल सिंह वाला बस स्टॉप के पास से काबू कर लिया गया और उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा रेंज में कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *