Rule Change: मोबाइल यूजर जरा ध्यान दें! कल से बदलने वाले है ये नियम, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rule Change: कल से नया महीने यानि सितम्बर (September) की शुरुआत हो रही है। इसी के साथ 1 सितंबर से कुछ नए नियम लागू हो रहे हैं। यहां लेटेस्ट अपडेट ट्राई से जुड़े नए नियम (New Rule) को लेकर भी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे नंबर की सर्विस को रोकने के निर्देश दिए हैं, जो व्हाइट लिस्टेड नहीं हैं और यूआरएल वाले मैसेज, ओटीटी लिंक्स, एंड्रॉइड ऐप लोकेशन पैकेज (APKs) के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं।

rules-changes
rules-changes

ऐसे नंबर जो टेलीकॉम कंपनियों के साथ रजिस्टर्ड नहीं हैं, को लेकर सरकार का नए नियम की डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है। पहले यह नया नियम 1 सितंबर से लागू हो रहा था, जिसकी डेडलाइन 31 अगस्त थी। अब यह नया नियम 30 सितंबर के बाद लागू होगा। इसके अलावा, अगला महीना आधार कार्ड, गूगल प्ले स्टोर और यूपीआई ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों को लेकर खास होगा।

आधार कार्ड (Aadhar card)

आधार कार्ड होल्डर के लिए यूआईडीआई की ओर से एक नई नियम लाया जा रहा है। 14 सितंबर से आधार कार्ड होल्डर को उनका आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करवाने के लिए चार्जेस देने होंगे।

Aadhar-Card
Aadhar-Card

हालांकि, आधार अपडेट की सुविधा ऑफलाइन तो उपलब्ध है लेकिन इसके लिए पहले से ही चार्जेस लिए जाते हैं। अब नए महीने के साथ ऑनलाइन सर्विस भी पेड हो जाएगी।

गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store)

नए महीने की शुरुआत के साथ ही गूगल की नई प्ले स्टोर पॉलिसी (Google Play Store Policies) को भी लागू किया जा रहा है। 1 सितंबर से गूगल अपने प्लेटफॉर्म से सारे लो-क्वालिटी ऐप्स को रिमूव करने जा रहा है।

google-play store
google-play store

दरअसल, कंपनी का मानना है कि इस तरह के ऐप्स यूजर के फोन में मालवेयर की एंट्री की वजह बन सकते हैं। ऐसे में सितंबर से दुनिया भर के एंड्रॉइड फोन यूजर्स को प्ले स्टोर पर बहुत से ऐप्स नहीं मिलने वाले हैं।

यूपीआई (UPI)

1 सितंबर से नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के नए नियम भी लागू होने जा रहे हैं। नए महीने की शुरुआत के साथ रुपे क्रेडिट कार्ड और यूपीआई ट्रांजैक्शन फीस रुपे रिवार्ड पॉइंट्स से नहीं काटे जाएंगे।

UPI Payment
UPI Payment

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस नए नियम को लेकर सभी बैंक को पहले से ही जानकारी दे दी है। नया नियम कल से लागू हो जाएगा। RuPay क्रेडिट कार्डधारक यूपीआई लेन-देन के लिए दूसरे पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर की तरह ही रिवॉर्ड पॉइन्ट्स पा सकेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *