Aaj ka Panchang: आज है विनायक चतुर्थी, भगवान गणेश की करें पूजा, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 08 August 2024: आज 8 अगस्त है, दिन है गुरुवार। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 08 अगस्त यानी आज विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi) है। यह पर्व हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जा रही है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए चतुर्थी व्रत रखा जा रहा है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

Vinayaka Chaturthi
Vinayaka Chaturthi

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Vinayak Chaturthi Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 07 अगस्त को देर रात 10 बजकर 05 मिनट पर शुरू हई है। वहीं, इस तिथि का समापन 09 अगस्त को देर रात 12 बजकर 36 मिनट पर होगा। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी। आज चन्द्रास्त का समय रात 09 बजकर 27 मिनट पर है।

शुभ योग

सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर हो रहा है। इसके बाद सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। यह योग पूर्ण रात्रि तक है। इस शुभ अवसर पर रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। वहीं, विनायक चतुर्थी पर भद्रावास का भी संयोग बन रहा है।

आज का पंचांग (Panchang 08 August 2024)

सूर्योदय – सुबह 06 बजे…

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 04 मिनट पर

चन्द्रोदय– सुबह 09 बजकर 06 मिनट पर

चंद्रास्त- शाम 09 बजकर 27 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 33 मिनट से 05 बजकर 17 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 04 मिनट से 07 बजकर 26 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 48 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 54 मिनट तक

दिशा शूल – दक्षिण

Lord Ganesh-ji
Lord Ganesh-ji

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *