Crime News: बॉयफ्रेंड को शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, गर्लफ्रेंड ने काट डाला प्राइवेट पार्ट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, महाराष्ट्र। Crime News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है यहां 26 साल की प्रेमिका ने अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से इनकार कर दिया था जिसके बाद गुस्साई महिला ने लड़के के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से खून से लथपथ प्रेमी खुद अस्पताल पहुंचा और अपनी जान बचाई।

प्रेमिका ने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला

बता दे कि घटना 16 अगस्त को भिवंडी इलाके में हुई है। महिला ने पद्म नगर इलाके में अपने घर पर कथित तौर पर अपने 31 वर्षीय प्रेमी पर चाकू से हमला किया। घटना के बाद पीड़ित प्रेमी किसी तरह अपनी प्रेमिका के घर से भाग निकला और खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *