Hidden Camera In Girls Hostel Washroom: कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट में मिला हिडन कैमरा, कई फोटो और वीडियोज लीक, मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, आंध्र प्रदेश। Hidden Camera In Girls Hostel Washroom: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कॉलेज की गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिला है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कृष्णा (Krishna District) जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज की गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया है। यह घटना कृष्णन जिले के गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज की बताई जा रही है।

वीडियो रिकॉर्ड कर उसे बेच दिए

Hidden camera in girls' washroom in Andhra hostel
Hidden Camera In Girls Hostel Washroom

इस बात का भी आरोप लगाया जा रहा है कि आरोपी ने कैमरे के जरिए कुछ वीडियो रिकॉर्ड कर उसे बेच दिए है। जैसे ही कैमरे की जानकारी मिली तो छात्रों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद छात्रों ने धरना प्रदर्शन देना शुरू कर दिया है और इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

पुलिस ने बॉयज हॉस्टल से एक छात्र को किया गिरफ्तार

Hidden Camera In Girls Hostel Washroom
Hidden Camera In Girls Hostel Washroom

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में बॉयज हॉस्टल से एक सीनियर छात्र विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। वो बीटेक के लास्ट ईयर का स्टूडेंट है। उसका लैपटॉप जब्त कर लिया गया है। गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से 300 से अधिक तस्वीरें और वीडियो लीक हो गए थे और कुछ छात्राओं ने ये वीडियो विजय से खरीदे थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *