Jalandhar News: जालंधर में ‘पति-पत्नी और गर्लफ्रैंड के बीच जबरदस्त हंगामा, पति को घर में रंगे हाथ दूसरी युवती के साथ पकड़ा, देखें

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में देर रात एक महिला ने अवतार नगर भार्गव कैंप (Bhargav Camp) में खूब हंगामा किया। महिला ने अपने पति को अन्य युवती के साथ उसके घर पर रंगे हाथ दबोचा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

महिला ने कहा कि पहले एक बार पंचायती फैसला हो चुका है लेकिन उसकी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। उसे सूचना थी कि उसका पति अवतार नगर गली नंबर 13 की रहने वाली युवती के घर आता-जाता है। दोनों के बीच संबंध है।

दरवाजा न खुलने पर लोगों ने की तोड़फोड़

बीते रात महिला अपने बच्चे को साथ लेकर युवती के घर के बाहर आई। उसने दरवाजा खुलवाने के लिए काफी शोर मचाया। उसके साथ मोहल्ले के भी कई लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। लेकिन जब दरवाजा ना खुला तो लोगों के साथ मिलकर महिला ने दरवाजा पर तोड़ृ-फोड़ शुरू कर दी।

देखें Live

पुलिस को किया सूचित

इलाके के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। लोगों ने तुरंत भार्गव कैंप थाना की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस और पीसीआर दस्ता ने भी दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की। वहीं प्रेमी जोड़े द्वारा घर का गेट न खोले जाने पर काफी देर तक मोहल्लावासी प्रयास करते रहे, लेकिन घर का गेट न खोला गया।

तीन बच्चों का पिता है व्यक्ति

महिला का कहना है कि घर में एक अनमैरिड लड़की रहती है, जिसके साथ उसका पति, जोकि तीन बच्चों का पिता है, भी साथ मौजूद है। महिला का कहना है कि इससे पहले भी उसने अपने पति को रंगे हाथ पकड़ा था और आज फिर से एक बार लड़की के साथ रंगे हाथ काबू किया है।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है। पति-पत्नी का ये पारिवारिक मसला है इसलिए अब कुछ कहना जल्दबाजी होगी। महिला या उसके पति की पहचान वह सार्वजनिक नहीं कर सकते।

मनीष सिसौदिया को कैसी मिली जमानत? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *