Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के MTP, ATP, DCFA, SE, XEN, SDO, JE और बिल्डिंग इंस्पैक्टर अब करेंगे कूड़े की डंप की सफाई

Daily Samvad
2 Min Read
Gautam-Jain-IAS
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain) ने आज एक ऐसा आदेश जारी किया है, जिसमें म्युनिसपल टाउन प्लानर (MTP), असिस्टैंट टाउन प्लानर (ATP) और बिल्डिंग इंस्पैक्टर अब कचरा उठवाएंगे। इसके साथ ही कई इंजीनियरों को कचरा साफ करवाने के लिए ड्यूटी लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

बिल्डिंग ब्रांच के अफसर जो नाजायद इमारतों पर कार्रवाई करते थे, उन्हें अब कचरा सफाई का जिम्मा सौंप दिया गया है। हालांकि सफाई के लिए नगर निगम में हेल्थ एंड सैनीटेशन ब्रांच है, लेकिन कमिश्नर ने सभी ब्राचों को सफाई के कामों में ही उतार दिया है। जिससे आने वाले समय में शहर में अवैध निर्माण की बाढ़ आना तय है।

निगम के इतिहास में पहली बार

जालंधर नगर निगम के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ है, जब नगर निगम के MTP, ATP और इंस्पैक्टरों के साथ सभी सुपरिंटैंडिंग इंजीनियर (SE), सभी सुपरिटैंडैंट, एक्सईएन, एसडीओ, जेई समेत सभी ब्रांच के अधिकारियों को कचरा उठवाने की ड्यूटी लगा दी गई है।

MTP की काजी मंडी में लगी ड्यूटी

नगर निगम के कई अफसर इसे कमिश्नर गौतम जैन द्वारा लिए गए इस फैसले को दिशाविहीन फैसला बता रहे हैं। फिलहाल एमटीपी विजय कुमार को काजी मंडी जैसे इलाके की सफाई करवाने की जिम्मा सौंपा गया है। यह पहली बार है कि नगर निगम का कोई डीसीएफए कचरा साफ करवाने की ड्यूटी करेगा।

पढ़ें नगर निगम कमिश्नर के आदेश

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *