Jalandhar News: जालंधर में महिला के साथ युवकों ने कर दिया बड़ा कांड, लोगों ने खंभे में बांधकर पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में मोबाइल छीन कर भाग रहे युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद स्नैचरों को पुलिस (Jalandhar Police) के हवाले कर दिया गया है। मामला थाना रामा मंडी (Rama Mandi) में पड़ते बलदेव नगर (Baldev Nagar) का है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक बलदेव नगर में महिला से मोबाइल छीन कर भाग रहे बाइक सवार दो झटमारों को लोगों ने पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की। बाद में पकडे़ गए झपटमारों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

arrest
arrest

बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई

बलदेव नगर में एक महिला जा रही थी, कि इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए दो झपटमारों ने महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया भागने का प्रयास करने लगे। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की।

इसके बाद लोगों में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना रामा मंडी पुलिस ने दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस इन झपटमारों से पूछताछ कर रही है।

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *