MHADA Lottery 2024: मुंबई में 2,000 फ्लैट्स की बिक्री, जानिए पात्रता, स्थान और आवेदन प्रक्रिया

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

MHADA Lottery 2024: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने मुंबई में 2,000 से अधिक फ्लैट्स के लिए लॉटरी लॉन्च करने की घोषणा की है। यह लॉटरी सितंबर 2024 में शुरू होगी और इसमें फ्लैट्स मलाड, पवई, विकरोली, गोरेगांव और वडाला जैसे प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NRI भाईचारे को दिया बड़ा तोहफा, नई दिल्ली के हवाई अड्डे पर ‘पंजाब सहायता केंद्र’ समर्पित

कुल फ्लैट्स की संख्या और उनकी कैटेगरी 

MHADA के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 2,030 फ्लैट्स में से 768 फ्लैट्स मिडल-इनकम ग्रुप (MIG) के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, 627 फ्लैट्स लोअर-इनकम ग्रुप (LIG) के लिए, 359 फ्लैट्स आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए, और 276 फ्लैट्स हायर-इनकम ग्रुप (HIG) के लिए होंगे।

MIG कैटेगरी के फ्लैट्स मेन रूप से 2 BHK अपार्टमेंट्स होंगे, जबकि LIG और EWS कैटेगरी के तहत 1 BHK अपार्टमेंट्स उपलब्ध होंगे। HIG कैटेगरी में सबसे बड़े 3 BHK अपार्टमेंट्स शामिल होंगे।

MHADA Lottery के पात्रता 

MHADA Lottery 2024: मुंबई में 2,000 फ्लैट्स की बिक्री, जानिए पात्रता, स्थान और आवेदन प्रक्रिया
MHADA Lottery 2024

MHADA Lottery के लिए पात्रता मानदंड कुछ इस प्रकार नीचे दी गई है।

  1. EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): इस कैटेगरी के लिए वार्षिक आय 6 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
  2. LIG (निम्न आय वर्ग): इस कैटेगरी के लिए वार्षिक आय 6 लाख रुपये से 9 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए।
  3. MIG (मध्य आय वर्ग): इस कैटेगरी के लिए वार्षिक आय 9 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए।
  4. HIG (उच्च आय वर्ग): इस कैटेगरी के लिए वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक होनी चाहिए।

MHADA Lottery के लिए पति-पत्नी की वार्षिक आय को पारिवारिक आय के रूप में माना जाता है। माता-पिता या भाई-बहन की आय को पारिवारिक आय में नहीं गिना जाता।

MHADA फ्लैट्स की स्थान

इस लॉटरी के तहत फ्लैट्स मुंबई के प्रमुख क्षेत्रों जैसे मलाड, पवई, विकरोली, गोरेगांव और वडाला में स्थित होंगे। MHADA के अधिकारियों ने बताया कि गोरेगांव में कुछ प्रीमियम 3 BHK अपार्टमेंट्स भी इस लॉटरी में शामिल होंगे।

MHADA फ्लैट्स की कीमत

MHADA Lottery 2024: मुंबई में 2,000 फ्लैट्स की बिक्री, जानिए पात्रता, स्थान और आवेदन प्रक्रिया
MHADA Lottery 2024

EWS कैटेगरी के फ्लैट्स की कीमतें लगभग 30 लाख रुपये से शुरू होती हैं, जबकि HIG कैटेगरी के 3 BHK अपार्टमेंट्स की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। कीमतें स्थान के अनुसार अलग अलग हो सकती हैं और इनके लिए कोई स्थिर कीमत निर्धारण नहीं है।

MHADA Lottery के लिए जरूरी दस्तावेज़

MHADA Lottery के लिए आवेदन करते समय इन दस्तावेज़ों की जरूरत होगी।

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • कैंसिल्ड चेक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • हाउसिंग योजना आवेदकों के संपर्क डिटेल्स 

MHADA लॉटरी के लिए आवेदन कैसे करें?

MHADA Lottery 2024: मुंबई में 2,000 फ्लैट्स की बिक्री, जानिए पात्रता, स्थान और आवेदन प्रक्रिया
MHADA Lottery 2024

MHADA Lottery 2024 के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। आवेदन के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते है।

  1. सबसे पहले, आपको MHADA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए वेबसाइट का लिंक है: https://housing.mhada.gov.in/
  2. रजिस्ट्रेशन करने के बाद, आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड बनाना होगा। इस यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग आप बाद में लॉगिन करने के लिए करेंगे।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको उपलब्ध योजनाओं और लॉटरी ऑप्शन्स में से अपनी पसंद की योजना और लॉटरी चुननी होगी।
  4. लॉटरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। यह फीस आपकी आय कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। फीस का भुगतान वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के ही अनुसार करें।

MHADA ने एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है, जहां यूजर्स रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और MHADA लॉटरी 2024 के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 अगस्त 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 सितंबर 2024, रात 11:45 बजे तक
  • लॉटरी परिणाम: 13 सितंबर 2024, सुबह 11 बजे

MHADA Lottery 2024 मुंबई में घर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है। अलग अलग आय कैटेगरी के लिए उपलब्ध फ्लैट्स के साथ, यह योजना एक बड़े वर्ग को लाभ दे सकती है। यदि आप पात्रता मानदंडों के शर्तो को पूरा करते हैं और मुंबई में घर खरीदने के इच्छुक हैं, तो इस लॉटरी के लिए समय पर आवेदन करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *