Punjab News: पंजाब में 8 वर्षीय बच्ची से रेप, 10 रुपए का लालच देकर आरोपी ले गया घर; FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला (Kapurthala) शहर में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा रेप (Rape) किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI बलदेव सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कपूरथला शहर के बाहरी क्षेत्र में पैलेस के नजदीक रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करती है। उसके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी 8 वर्ष की है। जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।

FIR
FIR

लालच देकर बच्ची को ले गया अपने घर

23 अगस्त की दोपहर करीब 1 बजे के 8 वर्षीय बेटी पड़ोसियों की बकरियों को साइड करने गई थी। जहां पर कॉलोनी में ही रहने वाले युवक सुखजिंदर सिंह निवासी धक्का कालोनी ने उसकी बेटी को 10 रुपए देने का लालच दिया और अपने घर ले गया।

जहां पर आरोपी युवक ने बच्ची के साथ रेप किया। कुछ देर बाद जब वह घर आई तो रो रही थी। रोने का कारण जानने पर बच्ची ने सारी वारदात बयान कर दी। जिसके बाद मेरे परिवार वाले बच्ची को साथ लेकर आरोपी के घर गए और उसकी पहचान करवाई।

Jalandhar News
Jalandhar News

पीड़ित नाबालिक बच्ची की मां की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सुखजिंदर सिंह निवासी धक्का कॉलोनी के खिलाफ BNS की धारा 65 (2) 06 पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी ASI बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है।

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *