Punjab News: पंजाब के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की नोटिफिकेशन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब बोर्ड (Punjab School Education Board) के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 9वीं, 10वी, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के दाखिला की तारीख को बढ़ा कर 31 अगस्त 2024 कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

दरअसल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/कंटिन्यूशन का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है। इस संबंध में विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी रखने की तारीखों को भी बढ़ा दिया गया है।

अब विद्यार्थी 26 जून से 16 सितंबर तक बिना लेट फीस भरे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा 17 सितंबर से 26 सितंबर तक 500 रुपये लेट फीस के साथ और 27 सितंबर से 9 अक्टूबर तक 1500 रुपये लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकेगी।

स्कूल छोड़ने के लिए माइग्रेशन जरूरी

इसके साथ ही बोर्ड ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्टर किया जा चुका है उनमें से अगर किसी विद्यार्थी ने अपना स्कूल छोड़ कर दूसरे स्कूल में दाखिला लेना है तो उसे स्कूल से माइग्रेशन करवाना जरुरी होगा।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *