Punjab News: पंजाब में गैंगस्टरों ने की पुलिस पर फायरिंग, बदमाशों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) के सरहदी इलाके डेरा बाबा नानक में हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर गई पुलिस (Police) पर दो गैंगस्टरों ने फायरिंग (Firing) कर दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पुलिस की जबावी फायरिंग में दोनों गैंगस्टर जख्मी हो गए। उनकी टांगों पर गाेली लगी है। दोनों बदमाशों को बटाला के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।

दोनों बदमाशों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बीते 21 अगस्त को गैंगस्टरों ने फिरौती की मांग को लेकर डेरा बाबा नानक में एक पेंट स्टोर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने मामले में चार गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया था।

Officers and police present inspecting the scene of the incident
Officers and police present inspecting the scene of the incident

इनमें से दो गैंगस्टरों अर्शदीप और रवि को पुलिस डेरा बाबा नानक के गांव रतड़ छत्तर के पास शमशानघाट में वारदात में इस्तेमाल कर छिपाए गए हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर गई थी।

छिपाए गए हथियारों से ही बदमाश करने लगे फायरिंग

वहां पर छिपाए गए हथियारों से ही गैंगस्टरों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों गैंगस्टर जख्मी हो गए। एसएसपी बटाला की ओर से घटनारस्थल का जायजा लिया गया है। पुलिस अभी इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं दे रही है।

एसपी ने किया घटना का खुलासा

एसएसपी सुहेल मीर ने बताया कि बीती 21 अगस्त को शाम 6.20 बजे डेरा बाबा नानक में एक कारोबारी पर उनकी दुकान पर आकर दो नकाबपोश गैंगस्टरों ने गोलियां चलाई थीं। गैंगस्टर इस कारोबारी से 50 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे थे। इस कारोबारी पर पहले भी गोली चल चुकी है। जिसके आरोपियों को पकड़ लिया गया था।

Jalandhar News
Punjab News

कोई पुलिसकर्मी हताहत नहीं

21 अगस्त की फायरिंग के बाद पुलिस की जांच टीमें गठित की गईं और कड़ी मेहनत के बाद आज सुबह चार गैंगस्टरों को काबू करने में कामयाबी मिली। वारदात में इस्तेमाल हथियारों की रिकवरी के लिए जब पुलिस दो गैंगस्टरों को गांव रतड़ छत्तर के शमशानघाट के पास लेकर आई तो पुलिस की गाड़ी रुकते ही दोनों उससे कूद कर भाग निकले और छिपाए गए हथियारों से शुरुआत में पुलिस पर चार राउंड फायर किए। लेकिन कोई पुलिस कर्मी हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने पहले उन्हें चेतावनी दी लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने ग्लॉक पिस्टल से जवाबी फायरिंग की। जिससे दोनों गैंगस्टर जख़्मी हो गए और उन्हें पुलिस ने हथियारों सहित दबोच लिया। उन्होंने बताया कि गैंगस्टरों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *