Jalandhar News: MLA रमन अरोड़ा ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा से सिविल अस्पताल, जालंधर को अपग्रेड करने की मांग

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: केंद्रीय विधानसभा जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा से आज उनके लुधियाना स्थित निवास स्थान पर मुलाकात की। राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने विधायक अरोड़ा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने पंजाब हेल्थ डिपार्टमेंट (Punjab Health Department) के बारे में विस्तापूर्वक चर्चा की। उन्होंने सांसद श्री अरोड़ा को बताया कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से राज्य में स्वास्थ्य सुविधा पहले से कहीं बेहतर हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र की बेहतरी के लिए दिन-रात काम कर रही है।

Bhagwant-Mann-CM-Punjab
Bhagwant-Mann-CM-Punjab

आम आदमी क्लीनिक लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई

पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे आम आदमी क्लीनिक भी लोगों को घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि ये क्लीनिक पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति साबित हो रहे हैं।

aam-aadmi-clinic
aam-aadmi-clinic

उन्होंने सांसद श्री अरोड़ा से सिविल अस्पताल, जालंधर में मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार करने व अस्पताल को एमपी फंड से अपग्रेड करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पताल अपग्रेड होने से इसके रखरखाव बेहतर होने के साथ डॉक्टरों की संख्या बढ़ने के साथ ही उपकरणों एवं संसाधनों में भी बढ़ोतरी संभव हो सकेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बनाने के प्रयास किये जाएंगें

इस मोके राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में अस्पताल के महत्व पर जोर देते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही जालंधर सिविल अस्पताल की सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।

civil-hospital
civil-hospital

उन्होंने विधायक श्री अरोड़ा को आश्वस्त किया कि सिविल अस्पताल जालंधर में उपकरणों एवं संसाधन उपलब्ध करवाने व आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बनाने के प्रयास किये जाएंगें।

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *