Punjab News: अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल तनखैया करार, जानें क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
sukhbir-singh-badal
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) को धार्मिक सजा सुनाई गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर सिंह बादल को तनखाईया घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सुखबीर बादल पर अपनी सरकार के दौरान कई अपराध करने का आरोप लगा था। यहां हम आपको बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब पर 5 सिंह साहिबों की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

15 दिनों के भीतर माफ़ी मांगनी होगी

जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा- ”सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री रहते हुए कुछ ऐसे फैसले लिए, जिससे सिख पंथ को काफी नुकसान हुआ, जिसके कारण 15 दिनों के भीतर बादल श्री अकाल तख्त साहिब पर उपस्थित होकर माफ़ी मांगनी होगी।

सिख कैबिनेट मंत्री भी अपना स्पष्टीकरण दें

अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल एक साधारण सिख की तरह अकाल तख्त पर आकर अपने गुनाहों की माफी मांगें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2007 से 2017 वाले सिख कैबिनेट मंत्री भी अपना स्पष्टीकरण दें।

अकाली दल के प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि अब सुखबीर बादल अकाल तख्त में पेश होंगे। उसके बाद उन्हें गुनाह बताए जाएंगे, जिस पर सुखबीर बादल अपना पक्ष रखेंगे।

बादल ने जारी किया बयान

वहीं, सुखबीर बादल ने भी इस पर अपना बयान जारी किया है। बादल ने कहा है, ” दास अपना सिर झुकाते हुए मिरी पीरी के सबसे ऊंचे स्थान श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी आदेश को स्वीकार करता है। आदेश के मुताबिक मैं जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होकर खीमा याचना करूंगा।”

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *