Weather Punjab: पंजाब के इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Punjab: मानसून (Monsoon) की सुस्ती के चलते पंजाब (Punjab) में बारिश (Rain) नहीं हो रही है। बारिश न होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि कुछ इलाकों में शनिवार (Saturday) को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। इससे गर्मी से राहत नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार मानसून ट्रफ आज राजस्थान (Rajasthan) दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उससे सटे उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और फिर दक्षिण पूर्व की और बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के उत्तर पूर्व तक पहुंच रही है, लेकिन पंजाब (Punjab) पर उचित दबाव नहीं बन पा रहा। जिसके चलते पड़ोसी राज्यों में बारिश के बावजूद पंजाब में उचित बारिश नहीं हो पा रही।

Weather Update
Weather Update

इन जिलों में पॉकेट रेन की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज पठानकोट (Pathankor), होशियारपुर (Hoshiarpur) और रूपनगर (Rupnagar) में हल्की बारिश के आसार है। अन्य जिलों में पॉकेट रेन की संभावना है, जबकि अमृतसर (Amritsar) और तरनतारन (Tarantaran) सहित पश्चिमी मालवा (Malwa) में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है।

Weather Update
Weather Update

मानसून हो सकता है एक्टिव

दो दिन मौसम खुश्क रहने के बाद मंगलवार और बुधवार को मानसून के दोबारा एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं। पंजाब में दोनों दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए जारी है, जबकि अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *