Weather Update: दिल्ली में बारिश से 24 घंटे में 3 लोगों की मौत; इंदौर में स्कूलों की छुट्टी; आज इन राज्यों में अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: दिल्ली में शुक्रवार यानि 23 अगस्त को तेज बारिश हुई। निचले इलाकों में पानी भरने और बारिश संबंधित घटनाओं को लेकर 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हुई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भी शुक्रवार को तेज बारिश हुई। भोपाल में 2 इंच और इंदौर में 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इंदौर में आज स्कूलों की छुट्टी (School Holiday) कर दी गई है।

सड़कों पर खड़े वाहन डूबे

इधर, उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी शुक्रवार को करीब 8 घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे शहर के कई इलाकों में 5-6 फीट तक पानी भर गया, सड़कों पर खड़े वाहन डूब गए और सड़क धंस गई।

मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (24 अगस्त) को 14 राज्यों में भारी और 11 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update
Weather Update

त्रिपुरा में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 24 लोगों की मौत

त्रिपुरा में पिछले 5 दिनों में 1900 से ज्यादा लैंडस्लाइड हुई हैं। त्रिपुरा में पिछले 6 दिनों में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 17 लाख लोग प्रभावित हैं। 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लोग लापता हैं। सेना ने 330 लोगों को बचाया। 65 हजार लोग 450 रिलीफ कैंप में हैं।

कल 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने पश्चिमी मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और गुजरात में बहुत भारी बारिश (20 सेमी) का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update
Weather Update

पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, कोंकण- गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश (12 सेमी) की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, केरल और तटीय कर्नाटक में 7 सेमी बारिश की चेतावनी दी है।

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *