Aaj Ka Panchang: आज भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई जा रही, कान्हा की करें पूजा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 1 September 2024: आज भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) की छठी मनाई जा रही है। यह दिन कान्हा की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें। आईए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

sri-krishna
sri-krishna

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 05 बजकर 19 मिनट तक रहेगी।

ऋतु – शरद

चन्द्र राशि – कर्क

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 35 मिनट पर

चंद्रोदय – सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर

चन्द्रास्त – शाम 05 बजकर 46 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 14 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 42 मिनट से 07 बजकर 05 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।

shri krishna
shri krishna

अशुभ समय

राहु काल – शाम 05 बजकर 04 मिनट से 06 बजकर 38 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 03 बजकर 29 मिनट से शाम 05 बजकर 09 मिनट तक।

दिशा शूल – पश्चिम।

ताराबल

अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *