Jalandhar News: जालंधर में नामी होटल मालिक के साथ धोखा, इन्वेस्ट के नाम पर की 3 करोड़ की ठगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जालंधर शहर के नामी होटल कारोबारी राजन चोपड़ा से करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी (Fraud) हुई है। जालंधर सिटी पुलिस (City Police) द्वारा थाना भार्गव कैंप में राजन चोपड़ा के बयानों पर 5 लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

राजन चोपड़ा रमाडा होटल (Ramada Hotel) के मालिक हैं। बता दें कि सेंट सोल्जर ग्रुप (St. Soilder Group) भी राजन चोपड़ा के परिवार का है।

Rajan Chopra, a famous hotelier from Jalandhar, has been duped of Rs 3 crore.
Rajan Chopra, a famous hotelier from Jalandhar, has been duped of Rs 3 crore.

आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के मंडी रोज पर स्थित छतरपुर मार्ग डीएलएफ के रहने वाले परमिंदर सिंह सभ्रवाल, पवनीश सभ्रवाल, गुरलीन कौर सभ्रवाल, परमीत सभ्रवाल और भार्गव कैंप के रहने वाले आर्काइव ऑफिस इन्फ्रा के उमेश साहन के तौर पर हुई है। सभी को जल्द पुलिस समन जारी कर जांच में शामिल करेगी। अगर 5 आरोपी सहयोग नहीं करते तो पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Jalandhar News
Jalandhar News

इन्वेस्ट के नाम पर की ठगी

कमिश्नरेट पुलिस को दी गई शिकायत में राजन चोपड़ा ने कहा था कि दिल्ली में रहने वाले आरोपियों के संपर्क में वह उमेश के जरिए आए थे। आरोपियों ने विश्वास में लेकर को-वर्किंग स्पेस बिजनेस में इन्वेस्ट कर प्रौफिट देने का झांसा दिया था।

पीड़ित की 3 करोड़ रुपए में डील हुई थी। आरोपियों को जब पैसे मिल गए तो उन्होंने न तो कोई इन्वेस्टमेंट की कार्रवाई की और ना ही पैसे वापस किए।

money
money

फर्जी साइन कर तैयार करवाई डीड

पीड़ित के अनुसार आरोपियों द्वारा राजन चोपड़ा के फर्जी साइन कर एक जाली पार्टनरशिप डीड की तैयार करवाई गई। जिसके बारे में राजन को कानों-कान कोई खबर नहीं लगने दी गई। ये सभी बातें जब पीड़ित के सामने आई तो उसने तुरंत मामले की शिकायत दी। लंबी जांच के बाद कमिश्नरेट पुलिस द्वारा ये मामला दर्ज कर लिया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *