Jalandhar News: जालंधर में RS Global Immigration के मालिक सुखचैन सिंह राही के खिलाफ FIR दर्ज, Canada भेजने के नाम पर लड़की से किया रेप, सुसाइड नोट में बड़ा खुलासा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जालंधर में बड़े और नामी ट्रैवल एजेंट RS ग्लोबल (RS Global Immigration) के मालिक सुखचैन सिंह राही (Sukhchain Singh Rahi) ने होटल में ले जाकर 24 साल की युवती के साथ रेप (Rape) कर दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसे लेकर थाना नवी बारादरी को पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस (Police) ने मामले में एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद किया है।

RS Global Immigration

जिसमें उसने उक्त ट्रैवल एजेंट का नाम और उसकी कंपनी का भी नाम लिखा हुआ है। कनाडा (Canada) भेजने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ ऐसा किया। पुलिस मामले में लीगल ओपिनियन ले रही है, जिसके बाद जल्द आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ पुलिस रेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज करेगी।

लड़की ने लिखा तीन पेज का सुसाइड नोट

पुलिस ने युवती से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसकी जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में पीड़िता ने लिखा है कि वह जालंधर के गढ़ा रोड पर स्थित पीजी में रहती है। उसने 20 अगस्त को इंडो कैनेडियन की साथ वाली गली में बने बड़ी ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस में कॉल किया था। फोन पर उसकी बात कंपनी की कर्मचारी पल्लवी से हुई थी।

Suicide note written by the girl
Suicide note written by the girl
Suicide note written by the girl
Suicide note written by the girl

जिसने अगले दिन यानी 21 अगस्त को ऑफिस आने को कहा। जहां उसकी मीटिंग राही नाम के ट्रैवल एजेंसी मालिक से करवाई गई, जोकि अपने आपको कंपनी का मालिक बताता था। आरोपी ने पीड़िता का नंबर ले लिया था। युवती ने उससे सिंगापुर जाने की बात कही थी। मगर राही ने उसे कनाडा में वर्क पर्मिट पर भेजने की बात कही। जिसमें उसका खर्च भी कम से कम आएगा।

होटल में ले जाकर किया गया रेप

पीड़ित ने उक्त आरोपी के नंबर पर अपने सारे दस्तावेज भेज दिए। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को बस स्टैंड से कचहरी को आते रास्ते में पड़ते होटल में बुलाया और कहा- वहां पर होटल में पहले लड़की की एंट्री की गई और फिर दूसरे फ्लोर पर बने एक होटल रूम में ले गया।

Hotel
Hotel

पीड़िता ने सुसाइड नोट में आगे कहा- रूम में उसने कोल्ड ड्रिंक पी, जिसके बाद उसके कुछ याद नहीं कि उसके साथ क्या हुआ। मगर इतना जरूर पता चला कि मेरे सात दो बार गलत काम हुआ। जिसके बाद मुझे पीजी छोड़ दिया गया।

लड़की बोली- मेरी मौत का जिम्मेदार राही होगा

पीड़िता ने आगे सुसाइड नोट में लिखा- अब मुझे लग रहा है कि मैं कहीं पर भी मुंह दिखाने लायक नहीं रही हूं। जिसके चलते अब मैं ये लाइफ जीना नहीं चाहती। मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ राही होगा। मेरी रिक्वोस्ट है कि राही को सख्त से सख्त सजा दी जाए। जिससे और किसी लड़की के साथ ऐसा न हो। नीचे लड़की ने अपने साइन किए हुए थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *