Jalandhar News: जालंधर में NRI गर्भवती महिला से मारपीट, बहु ने ससुरालियों पर लगाए सनसनी आरोप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से एनआरआई गर्भवती बहु को पीटने की खबर सामने आ रही है। जालंधर के कस्बा बिलगा में एक अमेरिकी नागरिक बहू से ससुरालियों ने मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

घटना के वक्त पीड़िता गर्भवती (Pregnant) थी, इस दौरान उसके पेट पर लात भी मारी गई और महिला ने पकड़े फाड़ने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इसे लेकर बीते दिन एनआरआई (NRI) महिला ने थाना बिलगा की पुलिस को शिकायत दी गई है।

Jalandhar News
Jalandhar News

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस (Police) घटना स्थल पर करीब ढ़ाई घंटे बाद पहुंची थी। इससे उसके काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एनआरआई महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि ससुरालियों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।

ससुराल के कैमरा बंद हुए तो पहुंचे उनके घर

बिलगा के गांव उपरपुर में ब्याही तुड़ कलां गांव की रजनीश कौर ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसकी शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। वह एक अमेरिकी नागरिक हैं।

28 अगस्त को वह अमेरिका से पंजाब आई थी। वह अपने पैतृक घर में रह रही थी। बीते दिन ससुराल के घर के कैमरे अचानक बंद हो गए तो वह शनिवार की सुबह अकेले ही कार में सवार होकर अपने ससुर के गांव उमरपुर आ गई।

Police team arrived for investigation.
Police team arrived for investigation.

घर में घुसते ही शुरू हुई मारपीट

जब वह घर में दाखिल हुई तो देखा कि कैमरे की तार काट दी गई थी, जिससे वह कैमरा बंद हुए हैं। बाद में उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे घर से बाहर खींचने लगे, जिन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके पेट में लात मारी।

उसने जैसे-तैसे 112 पर कॉल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पीड़िता ने सारे मामले की जानकारी अपने माता-पिता को भी दी।

3 माह की गर्भवती है पीड़ित

रजनीश ने कहा कि वह 3 माह की गर्भवती है। पिटाई करते हुए उन्होंने उसे अंदर बंद कर दिया और बाहर की बिजली भी काट दी।

The lock was opened when the police arrived.
The lock was opened when the police arrived.

पुलिस के आने के बाद मीडिया और उसके माता-पिता के परिवार की मौजूदगी में पुलिस ने रजनीश को कमरे से बाहर निकाला और नूरमहल के सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था।

ससुराली बोले- सभी आरोप गलत, हमारे साथ मारपीट हुई

वहीं, रजनीश के ससुरालियों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। ससुर जसपाल सिंह और सास रछपाल कौर ने कहा कि उनकी बहू ने उन्हें पीटा था। उन्होंने कहा कि रजनीश के माता-पिता अपने साथ आदमी लेकर आये थे। जिसके कारण उन्होंने गेट अंदर से बंद कर लिया। उनके साथ मारपीट की गई, ऐसा नहीं कि उन्होंने ऐसा किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *