Punjab News: पंजाब में घर के बाहर फायरिंग, आरोपियों ने 3 राउंड फायर किए; केस दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर- 56 में एक घर पर फायरिंग (Firing) का मामला सामने आया है। 4 राउंड फायरिंग हुई है। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पुलिस द्वारा घटना का जायजा लिया है। आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है।

Firing incident happened outside a house in Sector 56 of Chandigarh
Firing incident happened outside a house in Sector 56 of Chandigarh

सुबह 6 बजे पहुंचे थे आरोपी

घर के मालिक रोबिन ने बताया कि उसका नाइट फूड स्ट्रीट पर काउंटर है। वहां से रात घर आ गए थे। सुबह 6 बजे के करीब जब परिवार अंदर सो रहा था। तभी फायरिंग की घटना हुई है। इस दौरान जाली वाले दरवाजे से अंदर गोलियां चलाई गई।

उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी का बचाव हो गया। वहीं, रोबिन की मां ने बताया कि वह अपनी बेटी के पास गई थी। जैसे ही उसे इस बारे में पता चला है कि इसके बाद वह मौके पर पहुंची है। पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।

बिल को लेकर हुआ था विवाद

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में उन्हें पता चला है कि रोबिन का पीजीआई के पास स्थित नाइट फूड स्ट्रीट में काउंटर है। जहां पर रात को बिल को लेकर विवाद हुआ था।

Firing incident happened outside a house in Sector 56 of Chandigarh
Firing incident happened outside a house in Sector 56 of Chandigarh

फिर आरोपी रोबिन के घर का पता कर सेक्टर-56 पहुंचे थे। आरोपियों ने 3 राउंड फायर किए हैं। नाइट फूड स्ट्रीट में भी एक राउंड फायरिंग हुई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई। पुलिस जल्दी ही सभी काे काबू कर लेगी।

साढ़े 4 बजे नाइट फूड स्ट्रीट पर की फायरिंग

रोबिन ने बताया कि उनके लड़कों ने रात एक बजे उसे फोन किया था। लड़कों ने बताया कि कुछ लड़के गाली गलौज करके गए है। आपके बार में पूछ रहे थे। सूचना मिलने के बाद फिर वह रात को वह 2 बजे वहां पर गए। उन्होंने वहां रिकॉर्डिंग देखी।

Jalandhar News
Punjab News

उसमें एक लड़के विजय का पहचान लिया। वह सेक्टर-25 का रहने वाला है। हालांकि वह वहां से वापस चला आया। लड़कों ने बताया कि आरोपी सुबह साढ़े 4 बजे वापस दोबारा उसके काउंटर पर आए थे। उन्होंने वहां पर एक राउंड फायरिंग की है। रोबिन का कहना है कि उसका किसी से काेई विवाद नहीं है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *