Punjab Weather Update: पंजाब में आज रात से बदलेगा मौसम, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में आज रात से मानसून फिर एक्टिव होगा। इसके साथ ही मौसम भी बदल जाएगा। आने वाले दो दिनों के लिए मौसम विभाग (IMD) की तरफ से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि आज (रविवार) के लिए बारिश का अलर्ट (Alert) नहीं है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। वहीं, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई है और यह सामान्य करीब है। सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है।

पंजाब में 156.6 तो चंडीगढ़ 351.6 एमएम बारिश हुई

भले ही अभी तक गर्मी और उमस वाला मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो इस साल अगस्त महीने में 2013 और 2019 के बाद अच्छी बारिश हुई है। अगस्त महीने में 156.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

जो कि इस मौसम में होने वाली बारिश से 7 एमएम अधिक है। इसी तरह चंडीगढ़ में अगस्त माह में 351.6 एमएम बारिश हुई है। जो कि इस मौसम में हाेने वाली बारिश से 23 एमएम अधिक है।

Punjab Monsoon News

मलेरिया से सावधान रहने की जरूर

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय में जो मौसम चल चल रहा है। वह मलेरिया और डेंगू जैसे रोगों के लिए अनुकूल है। 5 अगस्त तक राज्य में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री के बीच में रहेगा।

ऐसे में पंजाब के अधिकतर जिलों मलेरिया के मरीज आ सकते है। हालांकि डेंगू के लिए कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में मलेरिया को लेकर अलर्ट रहना होगा। साथ ही अपने आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *