Punjab News: पंजाब के युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए PSDM द्वारा रैना एजुकेशन फाउंडेशन के साथ समझौता हस्ताक्षरित

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: रोजगार के बदलते रुझानों के अनुसार पंजाब (Punjab) के युवाओं की योग्यता और उद्यमिता कौशल को और अधिक बढ़ावा देने के लिए आज पंजाब कौशल विकास मिशन (PSDM) ने पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) की उपस्थिति में रैना एजुकेशन फाउंडेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस समझौते पर पी.एस.डी.एम. की मिशन डायरेक्टर मिस अमृत सिंह (आई.ए.एस.) और तालेरंग की सहयोगी संस्था रैना एजुकेशन फाउंडेशन की प्रमुख श्वेता रैना ने हस्ताक्षर किए। इस भागीदारी का उद्देश्य रोजगार संबंधी प्रशिक्षण, कौशल विकास, इंटर्नशिप और नौकरी की पेशकश कर पंजाब के युवाओं को कौशलयुक्त बनाना है।

This partnership will play an important role in making the youth of the state skilled and ready for employment: Aman Arora
This partnership will play an important role in making the youth of the state skilled and ready for employment: Aman Arora

पंजाब के युवाओं को रोजगार के समर्थ बनाने के अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ते हुए विभाग की सराहना करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह भागीदारी पंजाब में कौशल विकास और रोजगार योग्यता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो टिकाऊ रोजगार संभावनाओं और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के बड़े लक्ष्य की तर्ज पर है। उन्होंने कहा कि विभाग राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें भविष्य रोजगार के लिए तैयार करने हेतु सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

भाग लेने वालों के लिए कोई शुल्क नहीं

इस भागीदारी संबंधी विस्तार से बताते हुए मिशन डायरेक्टर मिस अमृत सिंह ने बताया कि इस पहल को ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से एक हाइब्रिड मॉडल के माध्यम से लागू किया जाएगा, जिसमें भाग लेने वालों के लिए कोई शुल्क नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक तौर पर 10,000 योग्य उम्मीदवारों के समूह में से शीर्ष 1,000 उम्मीदवारों का चयन समूह के सलाहकार और प्रशिक्षक के रूप में किया जाएगा। इनमें से शीर्ष 500 उम्मीदवार एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मूल्यांकन साधनों तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे, जिनमें से शीर्ष 100 उम्मीदवारों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के लिए चुना जाएगा।

इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब के युवाओं की रोजगार और कौशल को बढ़ावा देना

उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य उनके चुने हुए कौशल क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव के लिए माइक्रो-इंटर्नशिप प्रदान करना, व्यक्तिगत परामर्श देना जैसे वन-टू-वन मॉक इंटरव्यू और फीडबैक, और ऐप के माध्यम से निरंतर सहायता प्रदान करना है।

PSDM signs MoU with Raina Education Foundation to skill Punjab youth
PSDM signs MoU with Raina Education Foundation to skill Punjab youth

पी.एस.डी.एम. और रैना एजुकेशन फाउंडेशन के बीच इस भागीदारी के बारे में और जानकारी देते हुए मिस अमृत सिंह ने कहा कि यह संयुक्त प्रयास उम्मीदवारों को गतिशील नौकरी के लिए तैयार करने हेतु फाउंडेशन की विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए मूल्यांकन और प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंजाब के युवाओं की रोजगार योग्यता और उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि युवा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार कौशलयुक्त बन सकें और अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *