Vinesh Phogat: आमिर खान ने पहलवान विनेश को किया वीडियो कॉल, फैंस ने की भविष्यवाणी “दंगल 2 आने वाली है”

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के बाद विनेश फोगाट का नाम हर किसी की जुबान पर है। बीते महीने हुए पेरिस ओलंपिक में उन्होंने महिला रेसलिंग में क्यूबा की गुजमान लोपेज को 5-0 से शिकस्त दी थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

हालांकि, फ्रीस्टाइल रेसलिंग में 50 किलो से 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से विनेश फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकीं। जीत के भी मिली इस हार से विनेश फोगाट काफी टूट गई थीं, जिसके बाद पूरा देश उनका हौसला बढ़ा रहा था।

Wrestler Vinesh Phogat
Wrestler Vinesh Phogat

हाल ही में ‘दंगल’ एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने भी विनेश फोगाट के इंडिया लौटने के बाद तुरंत ही उन्हें फोन किया और उनसे बात की।

आमिर खान ने भी दी विनेश फोगाट को बधाई

विनेश फोगाट भले ही इंडिया के लिए मेडल नहीं ला पाई हों, लेकिन जिस तरह से उन्होंने ओलंपिक में अपना दम दिखाया, उसकी सराहना करने से बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी खुद को नहीं रोक सके। आमिर खान की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह विनेश फोगाट से वीडियो कॉल पर बात करते हुए उनको ओलंपिक 2024 में उनकी शानदार जर्नी के लिए बधाई दे रहे हैं।

इस फोटो को आमिर खान के एक फैन पेज ने शेयर किया है। इंटरनेट पर वायरल हुई इन फोटोज में विनेश फोगाट के साथ-साथ पूर्व पहलवान कृपा शंकर भी मौजूद रहे, जिन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में भी गीता- बबीता और आमिर खान को मेंटर किया था। आमिर खान के इस जेस्चर से विनेश फोगाट के चेहरे पर कितनी खुशी आई, इस बात का अंदाजा आप इन वायरल तस्वीरों से लगा सकते हैं।

फैंस ने आमिर खान से की थी ये गुजारिश

महिला रेसलर विनेश फोगाट ने जिस तरह से ओलंपिक में परफॉर्म किया था, उसे देखते हुए लोगों को ये लगता है कि वह किसी हीरो से कम नहीं हैं और उन पर भी फिल्म बननी चाहिए।

Aamir Khan & Junaid Khan
Aamir Khan

लोगों ने बीते महीने आमिर खान से ये गुजारिश की थी कि वह ‘दंगल-2’ बनाए, जिसमें वह विनेश फोगाट की कहानी लोगों तक पहुंचाए। अब आमिर फैंस की इस इच्छा की पूर्ति करेंगे या फिर नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल एक्टर अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में व्यस्त है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *