Jalandhar News: जालंधर के Om Visa का कर्मचारी गिरफ्तार, मालिक साहिल भाटिया पत्नी समेत फरार, एलओसी की सिफारिश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में एजीआई बिल्डिंग (AGI Building) में स्थित ओम वीजा इमिग्रेशन (Om Visa Jalandhar) कंपनी के कर्मचारी गौरव वर्मा की चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में ओम वीजा कंपनी (Om Visa) के मालिक साहिल भाटिया (Sahil Bhatia) और उनकी पत्नी के साथ कंपनी के एक कर्मचारी को भी नामजद किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

आपको बता दें कि ओम वीजा इमीग्रेशन (Om Visa Immigration) के मृतक कर्मचारी गौरव वर्मा की बिल्डिंग से गिरने की घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसमें गौरव चौथी मंजिल से नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। मृतक के परिवार ने कंपनी को ही गौरव की मौत का जिम्मेदार बताया था।

Sahil-Bhatia-OM-VISA
Sahil-Bhatia-OM-VISA

दफ्तर बंद कर साहित पत्नी समेत फरार

मृतक गौरव वर्मा के परिवारवालों के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसमें ओम वीजा इमीग्रेशन के मालिक साहिल भाटिया, उनकी पत्नी और कर्मचारी को नामजद किया गया है। पुलिस साहिल भाटिया और उनकी पत्नी की तलाश कर रही है। सुसाइड होने के बाद कंपनी द्वारा अपना ऑफिस बंद कर दिया गया था।

परिजनों को कहना था कि कंपनी के काम के चक्कर में गौरव काफी समय से परेशान चल रहा था। साथ ही उन्होंने बताया की काम के सिलसिले में कंपनी से गौरव को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। जिसके बाद उसने ये कदम उठाया।

OM Visa
OM Visa

साहिल भाटिया, पत्नी की एलओसी की सिफारिश

पुलिस ने साहिल भाटिया और उसकी पत्नी की एलओसी जारी करने की सिफारिश की है। जिससे वह विदेश न भाग जाए। क्योंकि वह पेशे से ट्रैवल एजेंट है और उसे इन कामों की काफी नॉलेज है।

जानकारी के मुताबिक गौरव पिछले करीब तीन साल से ओम वीजा कंपनी में कार्यरत था। मौके पर पहुंची बस स्टैंड की पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया था। घटनास्थल से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई थी। जिसमें क्लियर हो गया था कि ये सुसाइड का ही मामला है।

OM Visa Gaurav Verma
OM Visa Gaurav Verma

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

क्योंकि ऊपर लगे सीसीटीवी में गौरव नीचे कूदता नजर आ रहा था। गौरव के नीचे गिरते ही आसपास भगदड़ सी मच गई और लोगों ने तुंरत गौरव के पास जाकर एम्बुलेंस बुलाई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *